रांचीः पीसीसीएफ हॉप के पद से प्रियेश कुमार वर्मा हटाए जा सकते हैं। कैट में हुई सुनवाई में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति का आदेश रद्द किया जाए। सरकार ने 24 जून. 2020 को पीके वर्मा को पीसीसीएफ हॉप और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रक पर्षद का अध्यक्ष बनाया था. इससे पहले भी हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार द्वारा पीसीसीएफ पद पर पी के वर्मा की नियुक्ति और पीसीसीएफ़ को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष बनाने के मामले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए पी के वर्मा को नोटिस जारी किया था और आगामी 15 दिसंबर तक जवाब देने का निर्देश दिया था। . रिट याचिका जमशेदपुर के पर्यावरणप्रेमी प्रतीक शर्मा ने दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि पी के वर्मा की पीसीसीएफ और राज्य प्रदूषण बोर्ड के पदों पर नियुक्ति अवैध है. वर्मा के पास इन पदों पर नियुक्त होने की योग्यता नहीं है. एनजीटी और सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पद पर नियुक्त होनेवाले के पास पर्यावरण की विशेष योग्यता होना जरूरी है, जो पी के वर्मा के पास नहीं है
