BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PKL : बंगाल वॉरियर्स से भिड़ेगा हरियाणा स्टीलर्स

by bnnbharat.com
September 19, 2019
in समाचार
PKL : बंगाल वॉरियर्स से भिड़ेगा हरियाणा स्टीलर्स

PKL: Haryana Steelers to clash with Bengal Warriors

Share on FacebookShare on Twitter

पुणे: हरियाणा स्टीलर्स टीम प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-7 में पुणे लेग के अपने दूसरे मैच में गुरुवार को श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ मैट पर उतरेगी. पुणे लेग के अपने पहले मैच में तमिल थलाइवाज को 43-35 से करारी शिकस्त देने के बाद हरियाणा स्टीलर्स की टीम बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ भी अपने इस शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी. हरियाणा स्टीलर्स इस समय 15 मैचों में 54 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है.

हरियाणा स्टीलर्स टीम के स्टार डिफेंडर विकास काले का मानना है कि उनकी टीम के सभी खिलाड़ी इस मैच में जीत को लेकर आश्चवस्त हैं.

विकास काले ने कहा, “इस समय टीम का मूड काफी अच्छा है. अगले मैच में जीत को लेकर सभी खिलाड़ी आश्चवस्त हैं. हमें प्रत्येक मैच में जीत की लय कायम रखनी होगी और ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना होगा. हम एक समय पर एक ही मैच में अपना ध्यान लगाएंगे. इस समय हमारा ध्यान केवल बंगाल वॉरियर्स के मैच पर है और फिर हम अगली टीम के बारे में सोचेंगे.”

हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस सीजन में बंगाल वॉरियर्स को हरा चुकी है. ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है और वह इसी बढ़े हुए मनोबल के साथ एक बार फिर से बंगाल के खिलाफ मैट पर उतरेगी.

काले ने कहा कि उनकी टीम इस सीजन में बंगाल को हरा चुकी है और ऐसे में वह बंगाल के खिलाफ ऊंचे मनोबल के साथ उतरेगी.

उन्होंने कहा, “हम बंगाल के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर आश्चवस्त हैं. इस सीजन में उन्हें हराने के बाद हम इस मुकाबले में और अच्छा करेंगे. टीम में सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को सहयोग कर रहे हैं. जब भी वे मैट पर उतरते हैं तो अपना 100 प्रतिशत देने की पूरी कोशिश करते हैं.”

हरियाणा स्टीलर्स ने पिछले सीजन में भी बंगाल वॉरियर्स को हराया था और अब वह इस बार भी बंगाल के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी. टीम को हालांकि बंगाल के रेडर मनिंदर सिंह और आल राउंडर मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श से सतर्क रहने की जरूरत है.

काले ने उम्मीद जताई कि बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ हरियाणा की डिफेंस यूनिट एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगी.

उन्होंने कहा, “बंगाल वॉरियर्स में सभी खिलाड़ी काफी अच्छे हैं. हमें उनकी टीम के सभी खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति बनानी होगी. उनके पास अच्छे रेडर्स हैं, इसलिए उनके खिलाफ हमारी डिफेंस को एकजुट होकर खेलना होगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली

Next Post

पेइचिंग में खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्क

Next Post
पेइचिंग में खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्क

पेइचिंग में खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d