BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बढ़ती नक्सल व क्राइम एक्टिविटी को इनएक्टिव करने का प्लान

by bnnbharat.com
December 1, 2020
in समाचार
बढ़ती नक्सल व क्राइम एक्टिविटी को इनएक्टिव करने का प्लान
Share on FacebookShare on Twitter

बॉर्डरिंग इलाकों के थानों की कमान जांबाजों के हाथ 

चतरा: झारखंड-बिहार सीमा से सटे थाना क्षेत्रों के अलावे दूसरे जिलों से जुड़े ईलाकों में बढ़ते अपराध और नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने को ले जिले के युवा पुलिस कप्तान एसपी ऋषभ झा ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने तेजी से पांव पसारते अपराध के ग्राफ पर ब्रेक और नक्सलियों पर नकेल कसने को ले तेज-तर्रार थाना प्रभारियों के अलावे युवा अधिकारियों को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है.

जिले के विभिन्न थानों में तैनात कई थाना प्रभारियों को जहां संवेदनशील और बॉर्डरिंग इलाकों में तैनात किया गया है, वहीं 2018 बैच के युवा पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रशिक्षण उपरांत बड़े थानों की भी जिम्मेवारी सौंपी गई है.

दूसरी ओर अपराध व नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने में नाकाम रहने वाले आधा दर्जन थाना प्रभारियों को सेंटिंग में डाल दिया गया. जबकि कई थाना प्रभारी प्रोन्नति के बाद जिले से बदल गए हैं.

गौरतलब है कि एसपी ने इटखोरी थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक सचिन कुमार दास को बिहार से सटे संवेदनशील हंटरगंज थाना का नया थानेदार बनाया है. इसके अलावे पिपरवार थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार को राजपूर, सदर थाना के नईम अंसारी को प्रतापपुर, महिला थाना की गायत्री कुमारी को चतरा भाई महिला थाना, पिपरवार थाना के सुनील कुमार सिंह को वशिष्टनगर जोरी, पत्थलगड़ा थाना के निरंजन मिश्रा को इटखोरी, मयूरहंड थाना के कौशल सिंह को मयूरहंड, सदर थाना के गुप्तेश्वर राम को शीला पिकेट, टंडवा थाना के बंटी यादव को कुंदा, पिपरवार थाना के संजय कुमार सिंह को गिद्धौर, इटखोरी थाना के नितेश दुबे को पिपरवार व पुलिस लाइन में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार को पत्थलगड़ा थाने का थाना इंचार्ज बनाते हुए नई जिम्मेवारी सौंपी है. एसपी ने नवनियुक्त सभी अधिकारियों को 24 घंटों के भीतर नव पदस्थापित थानों में योगदान देने का निर्देश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ठंड में लालू प्रसाद के लिए विशेष व्यवस्था, कॉटेज के बरामदे में सेंक सकेंगे धूप

Next Post

कृषि कानून में संशोधन से सिर्फ किसान ही नहीं, देश की 80 प्रतिशत आबादी होगी प्रभावित: रामेश्वर उरांव

Next Post
हाईकोर्ट के आदेश से प्रभावित शिक्षकों का शिष्टमंडल रामेश्वर उरांव से मिला

कृषि कानून में संशोधन से सिर्फ किसान ही नहीं, देश की 80 प्रतिशत आबादी होगी प्रभावित: रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d