रांची : दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के द्वारा “आगामी नवंबर सीए की परीक्षा का सामना कैसे करें” विषय पर सेमिनार का आयोजन सोमवार को किया गया.
इस वेबीनार के मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में इंस्टिट्यूट के सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए अतुल अग्रवाल ने कहा कि सीए की परीक्षा में सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से परिश्रम के अलावा अन्य कोई शॉर्टकट नहीं है. निरंतर उसी पर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा की नवंबर 2020 की परीक्षा के लिए अभी का समय अति महत्वपूर्ण है. हमें विषयों की तैयारी के लिए इंस्टिट्यूट के द्वारा प्राप्त स्टडी मटेरियल पर अपना फोकस कर तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टाइम मैनेजमेंट और स्ट्रेस दूर करने के लिए भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करने का भी सुझाव दिया.
इस वेबिनार के आरम्भ में इंस्टिट्यूट की रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए विनीत अग्रवाल ने सबका स्वागत करते हुए बताया कि कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन में भी रांची शाखा ने सीए विद्यार्थियों के लिए शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता, संगीत प्रतियोगिता और कविता पाठ वादन प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया है. जिसमें काफी संख्या में सीए के विधार्थियों ने भाग लेकर अपने अंदर छुपी कला को प्रदर्शित किया है.
इस वेबिनार के माध्यम से इंस्टिट्यूट की रांची शाखा की अध्यक्षा सीए मनीषा बियानी और उपाध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा ने भी अपने विचार रखे. आगामी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए शुभकामनायें दी. पिछले सप्ताह इंस्टिट्यूट की रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चयन भी हुआ है, जिसमे हर्ष वर्मा, रौनक विजवर्गीय, आकाश गुप्ता एवं नचिकेता बाघ नए सदस्य और पुरानी कार्यकारिणी से हर्षित गोयल और ऋषभ नंदा बनाये गये हैं.
इस कार्यक्रम का संचालन श्रेया त्रिपाठी ने किया. वेबीनार के समापन पर रांची के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्षा रुचिका जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया. वेबीनार में 50 से ज्यादा बच्चे ने भाग लिया. इस वेबिनार के आयोजन में रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव हर्षित गोयल का महत्वपूर्ण योगदान था.

