BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएसआर के तहत प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के विकास हेतु बनाई जाएं योजनाएं- उपायुक्त

by bnnbharat.com
December 17, 2020
in समाचार
सीएसआर के तहत प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के विकास हेतु बनाई जाएं योजनाएं- उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter


बोकारो:- सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा बेरमो प्रखंड के ढोरी क्षेत्र में सीएसआर परियोजना के तहत 170 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया गया. आज दिनांक 17 दिसंबर 2020 को ढोरी स्थित सामुदायिक भवन में विधिवत कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त राजेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने उपस्थित होकर लाभुकों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया.
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि सीएसआर का वास्तविक इस्तेमाल वैसे लोगों के लिए किया जाना चाहिए जहां से कंपनियां तथा उद्योग जगत के लोग अपने उत्पादन के माध्यम से लाभ अर्जन कर रहे हैं. औद्योगिक तथा व्यवसायिक क्षेत्र के विकास में कहीं ना कहीं इन क्षेत्रों के रयत प्रभावित होते हैं उन्हें आधारभूत संरचना ना मिलने के कारण उनका सही ढंग विकास नहीं हो पाता है. अतः यह जरूरी है जिन क्षेत्रों में औद्योगिक घराने अपने उत्पादन हेतु उन क्षेत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं वहां के लोगों को ध्यान में रखकर सीएसआर परियोजना के माध्यम से उनके विकास के लिए हर संभव कार्य करें. साथ ही इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु खाली जमीनों पर वाटर पार्क तथा अन्य पर्यटन के संसाधनों से सुसज्जित किया जाना चाहिए ताकि इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके तथा यहां के लोगों के लिए रोजगार भी सृजन हो सके.
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि बेरमो के लोगों का सही तरीके से विकास संभव हो इसके लिए सीसीएल प्रबंधन अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा यहां के लोगों के विकास हेतु खर्च करें ताकि यहां के लोगों को एक बेहतर जीवनशैली प्रदान किया जा सके. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना जैसे योजनाओं का लाभ यहां के स्थानीय तथा शहरी क्षेत्रों को मिले इसलिए सीसीएल प्रबंधन राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि बेरमो विधानसभा के सभी जरूरतमंद लाभुकों को आवास योजनाओं से आच्छादित किया जा सके. साथ ही उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से कहा कि अपने औद्योगिक क्षेत्र के 08 (आठ) किलोमीटर के दायरे में बेरमो वासियों को मुफ्त में बिजली तथा पानी प्रदान करने की पहल सीसीएल प्रबंधन करें ताकि आधुनिक परिवेश में यहां के लोगों को विकास से जोड़ा जा सके.
सीसीएल अंतर्गत ढोरी क्षेत्र के जीएम एम.के. अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर बोकारो वासियों के विकास हेतु हरसंभव कार्य सीसीएल प्रबंधन की ओर से किया जाएगा. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गरीब तथा ग्रामीण लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई बिंदुओं पर सीसीएल प्रबंधन कार्य कर रहा है आने वाले दिनों में यहां के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नर्सिंग कॉलेज खोलने के साथ-साथ उनके रोजगार सृजन हेतु अन्य तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही रोडमैप तैयार कर सीसीएल प्रबंधन इस दिशा में कार्य करेगा.
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के अलावे जीएम सीसीआर सीसीएल ए के सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अंनत कुमार, एसडीपीओ सतीश चंद्र झा, सीसीएल वेलफेयर रविन्द्र मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में एक पीएलएफआई नक्सली ढेर, एक गिरफ्तार

Next Post

वाहन के धक्के से बच्चे की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन चालक को किया जिंदा जलाने का किया प्रयास

Next Post

वाहन के धक्के से बच्चे की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन चालक को किया जिंदा जलाने का किया प्रयास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d