BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बगियां में लगाएं फूलों के पौधे, खुशबू फैलेगी घरों में

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in Uncategorized
बगियां में लगाएं फूलों के पौधे, खुशबू फैलेगी घरों में

बगियां में लगाएं फूलों के पौधे, खुशबू फैलेगी घरों में

Share on FacebookShare on Twitter

आशका

रांची: सर्दी के मौसम में फूलों की खुशबू लोगों के घरों में भी बिखरने के लिए तैयार है. नर्सरी में कई मौसमी फूलों के पौधे तैयार हैं. यह साधारण कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. जाड़े में लगाए जाने वाले कई प्रकार के पौधे बाजार में मिल रहे हैं. इसमें 6 वेराइटी के गेंदा फूल के साथ-साथ कई देशी-विदेशी फूलों के पौधे शामिल हैं. फूल विक्रेताओं के मुताबिक गेंदा के फूलों में फ्रेंच चिकामिक्स्ड, फ्रेंच चिका येलो, चिका औरेंच तथा चिका फ्लेम उपलब्ध हैं. इसी प्रकार यहां कैलेन्डुला, जायन्थस, हालीहुक, डॉग फ्लावर, आईस प्लांट तथा सालविया आदि के भी पौधे तैयार हैं.

दूसरे राज्य से भी आते हैं विक्रेता

रांची सहित झारखंड के कई जिलों में फूलों के विक्रेता दूसरे राज्यों से भी आते हैं. सड़क के किनारे तरह-तरह के पौधों को लेकर बेचने बैठे अकबर शेख ने बताया कि वे बीज खरीद कर लाते हैं. उसे अपनी नर्सरी में तैयार करते हैं. जब पौधे एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने लायक हो जाते हैं, तब उन्हें बेचने के लिए लाते है. अन्य मौसम की तुलना में सर्दी में फूलों की मांग अधिक रहती है. उन्होंने बताया कि इस काम में मेरा पूरा परिवार लगा रहता हैं. पिछले बीस साल से इस व्यवसाय में लगे अकबर शेख को हमेशा से बागवानी का शौक था, जिसे उसने अपना पेशा बना लिया.उन्होंने कहा कि इस काम को करने में मुझे आनंद आता है. मेहनत के मुताबिक लाभ भी हो जाता है.

हर तरह के फूल उपलब्ध

बाजार में हर किस्म के फूलों के पौधे उपलब्ध हैं. शौकीनों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यहां कुछ विदेशी फूल के पौधे भी उपलब्ध हैं. विदेशी फूलों में शुमार डेनफर, केरेन्डोला, पिटुनिया के अलावा डाहलिया, गजरिया, गेंदा, सदासुहागन और खुशबूदार फूल गंधराज, परिजात, मधुकामनी के साथ-साथ शोपीस फूल एरिकापाम, कोरोटन, दिव्यापति, पंसेलिया, वालबुरू सहित कई तरह के फूलों के पौधे उपलब्ध हैं.

शहर में कई जगह बिक्री

फूल के पौधों की बिक्री शहर के कई इलाकों में होती है. डोरंडा, कचहरी, कांके रोड, अरगोड़ा, धुर्वा, कांके, नामकुम, बरियातु, रातू रोड सहित अन्य इलाकों में इसकी बिक्री हो रही है. हर केंद्र पर मौसमी फूलों के पौधे उपलब्ध रहते हैं. आप नजदीकी केंद्र जाकर इसकी खरीदारी कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाइक सवारों ने व्यवसायी को मारी गोली, घायल

Next Post

सरयू राय ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए ‘बार काउंसिल’ के सदस्यों से की अपील

Next Post
सरयू राय ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए ‘बार काउंसिल’ के सदस्यों से की अपील

सरयू राय ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए 'बार काउंसिल' के सदस्यों से की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d