BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पौधारोपण से जलवायु संतुलन को मिलेगा बल: जिलाधिकारी

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in Uncategorized
पौधारोपण से जलवायु संतुलन को मिलेगा बल: जिलाधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter

बेतिया: बेतिया पश्चिमी चम्पारण जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न विकट समस्या के निराकरण हेतु पौधारोपण किया जाना अतिआवश्यक है. पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे अत्यधिक मदद करते हैं.

ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र रूप से पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं.

इस हेतु जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत जिले में 05 लाख 75 हजार विभिन्न पौधे लगाने का लक्ष्य कार्यकारी विभागों को दिया गया है. पौधारोपण कार्य को पूरी तत्परतापूर्वक ससमय पूर्ण किया जाय ताकि वर्तमान एवं भविष्य में हमें तथा आने वाली पीढ़ियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि पौधारोपण में आम, लीची, कटहल, अमरूद, जामुन, आंवला, सागवान, महोगनी, अर्जुन, पोपुलर, ग्रीन समूल, कदम्ब आदि पौधों को शामिल किया गया है. ये पौधे बड़े होकर मानव जीवन के अत्यंत लाभकारी होते हैं.

उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्य हेतु चिन्हित स्थलों के अलावा सड़कों के किनारे दो-तीन रो में पौधारोपण किया जाय. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे.

समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त, रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि प्रखंडवार 9 अगस्त तक कुल 05 लाख 75 हजार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत कुल 32400 पौधारोपण करने का लक्ष्य दिया गया है.

वहीं रामनगर प्रखंड अंतर्गत 40000, बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत 15000, भितहां प्रखंड अंतर्गत 20000, ठकराहां प्रखंड अंतर्गत 15600, लौरिया प्रखंड अंतर्गत 14200, बैरिया प्रखंड अंतर्गत 37800, योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत 27400, सिकटा प्रखंड अंतर्गत 25800, चनपटिया प्रखंड अंतर्गत 54200, बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत 67000, बेतिया प्रखंड अंतर्गत 16200, गौनाहा प्रखंड अंतर्गत 40000, मधुबनी प्रखंड अंतर्गत 11000, मझौलिया प्रखंड अंतर्गत 46600, पिपरासी प्रखंड अंतर्गत 7400, नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत 60000 एवं नौतन प्रखंड अंतर्गत 44400 पौधरोपण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निदेशित कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चानन में मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

Next Post

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Next Post
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d