नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से फैले संक्रमण के चलते हालात काफी विषम हो चुके हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संकट की घड़ी में आमलोगों से खास अपील की है.
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्लाज्मा का स्टॉक कम है, ऐसे में आमलोगों से अपील है कि वे प्लाज्मा डोनेट करें, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके.

