BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 अक्टूबर को झील परिसर से निकाली जायेगी प्लास्टिक मुक्त जागरूकता रैली

by bnnbharat.com
September 30, 2019
in समाचार
2 अक्टूबर को झील परिसर से निकाली जायेगी प्लास्टिक मुक्त जागरूकता रैली
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग:  हजारीबाग सूचना भवन सभागार में सोमवार को नगर निगम द्वारा प्लास्टिक मुक्ति को लेकर बैठक आहूत की गई. बैठक में नगर आयुक्त हजारीबाग कमलेश्वर कुमार सिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पुरी तरह से प्रतिबंधित करने की बात करते हुए कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र से प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल का रोका जाना जरूरी है. इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज से वर्षों पहले लोगों के द्वारा फैलाया गया कचड़ा, नालियों, नदियों एवं सड़कों पर जाम होते देखने को मिलता है, जिससे जन जीवन प्रभावित हो रहा हैं.

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दुर्गापूजा में लोगों को जागरूक करें कि वे थर्माकाॅल एवं प्लास्टिक का उपयोग न करें. उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए हजारीबाग जिले में भी 2 अक्टूबर तक मजदुरों का निबंधन कराया जा रहा है. उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी होटल संचालकों को निर्देश दिया कि वे अपने होटलों में कार्य कर्मियों का निबंधन अवश्य करायें.

उन्होंने कचरे के निष्पादन को लेकर कहा कि बचे हुए खाद्य पदार्थों को इधर-उधर न फेंके, बचे हुए खाद्य पदार्थों को गड्ढ़े में डाले ताकि आने वाले समय में ये कम्पोस्ट खाद का रूप ले लेगा, जिसका इस्तेमाल पेड़-पौधों के लिए हो सकेगा. उन्होंने वृक्षों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता हैं. मौके पर उन्होंने कहा कि हजारीबाग को प्लास्टिक मुक्त कराने के लिए हजारीबाग झील परिसर से दिनांक 2 अक्टूबर, 2019 को सुबह 7 बजे से नगर निगम हजारीबाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसमें नुक्कड़ नाटक, स्कूली बच्चे, श्रम शक्ति दल के लोग तथा खुद्रा विक्रेता शामिल रहेंगे. उन्होंने सभी से अपील किया कि बाजार खरीदारी के लिए वे अपने घर से ही थैला ले कर चलें.

मौके पर निदेशक डीआरडीए उमा महतो, जिला योजना पदाधिकारी शाहीद अख्तर, उप श्रमाधीक्षक दिनेश भगत, सीटी मैनेजर, नगर निगम कर्मी, सूचना जनसंपर्क विभाग से एसएमपीओ, मोनिका भारती, विभिन्न होटल संचालक एवं व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपवास में जरूर आजमाएं ये टिप्स, किस दिन कौन से रंग का करें इस्तेमाल

Next Post

शहर के दो व्यवसायियों ने निभाया मानव धर्म, किया रक्तदान

Next Post
शहर के दो व्यवसायियों ने निभाया मानव धर्म, किया रक्तदान

शहर के दो व्यवसायियों ने निभाया मानव धर्म, किया रक्तदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d