BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फिल्म इंडस्ट्री में प्लास्टिक सर्जरी, हसीनाएं और खूबसूरत दिखने की होड़

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in समाचार
फिल्म इंडस्ट्री में प्लास्टिक सर्जरी, हसीनाएं और खूबसूरत दिखने की होड़
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी के दम पर अपने चेहरे को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया है और इसमें कुछ गलत भी नहीं है. पर वहीं कई हसीनाएं ऐसी भी हैं जिनपर सर्जरी भारी पड़ी. मेकओवर के बाद एक्ट्रेसेस का बदला हुआ रूप फैंस को पसंद नहीं आया और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए खूब ट्रोल किया गया. आइए बात करते हैं उन अभिनेत्रियों कि जो सर्जरी की वजह से फैंस की आलोचना झेल चुकी हैं.

राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अग्निचक्र’ से की थी. खुद को और आकर्षक बनाने के लिए राखी ने सर्जरी का सहारा लिया. पहले उनके होंठ काफी पतले थे, ऐसे में उन्हें थोड़ा मोटा बनाने के लिए राखी ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया. राखी ने कई सर्जरी करवाई है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स प्लास्टिक की दुकान तक कह चुके हैं. सोशल मीडिया पर आज भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं. राखी ने भी प्लास्टिक सर्जरी की बात कबूली है.

मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में अपना चेहरा प्लास्टिक सर्जरी से बर्बाद करने वाली सहर इंस्टाग्राम स्टार हैं. साल 2017 में उन्होंने करीब 50 सर्जरी कराईं ताकि एंजेलिना जोली की तरह दिख सकें. सहर ने तब बताया था कि वह अपना वजन 40 किलोग्राम से ऊपर नहीं होने देतीं लेकिन एंजेलिना बनने के चक्कर में उनका चेहरा ही खराब हो गया.

श्रुति हासन साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस है. उन्होंने भी नाक की सर्जरी करवाई है. उन्होंने ‘वारनम आयिरम’ (2008), ‘पृथ्वी’ (2010), ‘उद्यान’ (2011), ‘येननामो येधो’ (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया है. श्रुति ने ये बात कबूल भी की है कि उन्होंने सर्जरी कराई है.

बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई. बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे. कहा जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी के चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा था. कोएना इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती मानती हैं. प्लास्टिक सर्जरी को लेकर अपना दुख कोएना ने बिग बॉस में भी जाहिर किया था.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लगातार 6वें दिन पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी, डीजल में स्थिरता दर्ज

Next Post

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कछवां का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

Next Post
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कछवां का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कछवां का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d