BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थाली, कटोरी, गिलास पूरे देश ने बजाया, फिर वैक्सीन सिर्फ बिहार को क्यों: कांग्रेस

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in समाचार
स्पीकर पर दबाव बनाना संसदीय परंपरा के खिलाफ: आलोक दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के लोगों के लिए निःशुल्क वैक्सीन देने की घोषणा को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि वैक्सीन के लिए पहले ही पीएम केयर फंड में लाखों करोड़ रुपये लोगों ने दान की और उम्मीद जतायी जा रही है, जब कोरोना वैक्सीन बन जाएगा, तो इसका लाभ पूरे देश के लोगों को मिलेगा. परंतु भाजपा ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का भी राजनीतिकरण शुरू कर दिया है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने जिस तरह से बिहार विधानसभा चुनाव में कोरोना वैक्सीन को लेकर भाजपा की घोषणा की गयी, उससे बिहार के भी प्रबुद्ध मतदाताओं में भाजपा नेताओं के खिलाफ आक्रोश है, लोग यह समझ रहे है कि अभी वैक्सीन बना नहीं है और पूरी दुनिया में इसके लिए टेस्ट जारी है, लेकिन सिर्फ चुनावी फायदा लेने के लिए ही भाजपा ने इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है, इस घोषणा का भी वही हश्र होने वाला है, जिस तरह से भाजपा ने विदेशों में जमा कालाधन वापस लाकर सभी देशवासियों के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने की घोषणा की और बाद में इसे सिर्फ जुमला करार दिया गया.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बिहार चुनाव में भाजपा द्वारा कोरोना वैक्सीन मुहैय्या कराये जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि  थाली , कटोरी, गिलास पूरे देश ने बजाया था और वैक्सीन सिर्फ बिहार को देने का वायदा झारखंड समेत देश के अन्य हिस्सों के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि यह ठीक उस  कहावत को चरितार्थ करता है कि-गांव बसा नहीं, लुटेरे पहले आ गये .

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ जिस तरह से पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, वह सबके सामने आ गया है. अब भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य के तीन मेडिकल कॉलेजों की मान्यता को रद्द करने पर तुली है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है. इसका असर बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में भी देखने को मिलेगा.

https://bnnbharat.com/engineer-of-two-train-wagons-engineer-officer/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध, गोली मारकर हत्या

Next Post

स्मृति ईरानी ने कहा, जिसके दामाद किसानों की जमीन खाएंगे, वह दूसरों की क्या बचाएगा

Next Post
कांग्रेस किसानों का अपने फायदे के लिए कर रही है इस्तेमाल: स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा, जिसके दामाद किसानों की जमीन खाएंगे, वह दूसरों की क्या बचाएगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d