BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के खौफ के चलते बंद हुई प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री, ट्रेनों के रद्द होने पर रेलवे का बड़ा बयान

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
बोलने और सांस के जरिए भी फैलता है कोरोना वायरस: अमेरिकी वैज्ञानिक

बोलने और सांस के जरिए भी फैलता है कोरोना वायरस: अमेरिकी वैज्ञानिक

Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्क : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने पाबंदियां बढ़ाना शुरू कर दी है. कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है तो कुछ शहरों में पूर्ण लॉकडाउन, तो कुछ में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है. बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रेलवे ने मुंबई सेट्रल से अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन एक महीने के लिए बंद कर दिया है. ऐसे में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या देश में ट्रेनों के बंद होने का सिलसिल फिर से शुरू हो सकता है? कई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) की बिक्री पर रोक लगा दी है. रेलवे ने यह निर्णय स्टेशन पर भीड़ ना हो इस कारण लिया है.

ट्रेनों के बंद होने को लेकर रेलवे ने दिया ये बयान
भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर साफ किया कि इंडियन रेलवे का ट्रेनों को रोकने या उस पर पाबंदी लगाने की अभी कोई योजना नहीं है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने कहा कि जो लोग यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए ट्रेनों की कोई कमी नहीं है. मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मांग के अनुसार ट्रेनें चलाईं जाएंगी. इन महीनों में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य देखी गई, हम जरूरत के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाएंगे.
ट्रेन से यात्रा करने के लिए नहीं चाहिए नेगेटिव रिपोर्ट
शर्मा ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्रेन से यात्रा करने के लिए अब कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होगी. शर्मा ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में जिन मजदूरों के पलायन की बात कही जा रही है वो पलायन नहीं है बल्कि ये रेलवे के सामान्य यात्री हैं. नाईट कर्फ्यू से बचने के लिए ये जल्दी स्टेशन पहुंच जाते हैं, जिसकी वजह से भीड़ दिखाई दे रही है. यहां ट्रेनों की आवाजाही रोकने या कम करने के लिए अभी तक कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं मिला है.

मुंबई में प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर लगी रोक
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इसका व्यापक प्रसार देखा जा रहा है. इसे देखते हुए कई रेलवे स्टेशनों पर आज तत्काल प्रभाव से प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई है. जिन रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद की गई है उनमें लोमकन्या तिलक टर्मिनस, कल्याण, ठाणे, दादर, पनवेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस शामिल है. मध्य रेलवे के सीपीआरओ के हलावे से न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है.
एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सेंट्रल रेलवे ने मुंबई सीएसएमटी सहित अपने छह लंबी दूरी के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है. मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि मुंबई CSMT के अलावा, LTT, कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट जारी करना बंद कर दिया है जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस सरकारी नौकरी के लिए टूट पड़े युवा, हैरान कर देगी यह खबर

Next Post

अदालत ने बढ़ाई आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में अर्नब गोस्वामी की अंतरिम राहत की अवधि

Next Post
अदालत ने बढ़ाई आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में अर्नब गोस्वामी की अंतरिम राहत की अवधि

अदालत ने बढ़ाई आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में अर्नब गोस्वामी की अंतरिम राहत की अवधि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d