BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को निधन हो गया. वो 74 साल के थे. उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बीते कुछ दिनों से उनकी की तबियत ठीक नहीं थी. उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था. एसपी 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 13 सितंबर को उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव पाया गया था.

फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर एसपी बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि अर्पित की है. वेंकट प्रभु ने ट्वीट कर लिखा- #RIPSPB 1:04pm.
मालूम हो कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया था कि उनमें कोरोनावायरस के हल्के लक्षण थे. इसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया था और टेस्ट पॉजिटिव निकला. डॉक्टर्स ने उन्हें होम क्वारंटीन की सलाह दी थी. लेकिन वे हॉस्पिटल में भर्ती हो गए थे. 13 अगस्त को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा था. हालांकि 13 सितंबर को एसपी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी.

सलमान की बने थे आवाज

एसपी बालासुब्रमण्यम ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर गाने दिए हैं. उनके कई गाने सलमान खान के ऊपर फिल्माए गए हैं. जैसे- पहला-पहला प्यार है, मेरे रंग में रंगने वाली, दिकताना-दिकताना, मेरे जीवन साथी, मुझसे जुदा होकर, आजा शाम होने आई, हम बने तुम बने, वाह वाह रामजी.

16 भाषाओं में गाए 40 हजार गाने

60 के दशक में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करने वाले बालासुब्रमण्यम ने अभी तक कई गाने गाए हैं और फैन्स के दिलों में जगह बनाई है. असल में बताएं तो एस पी को खुद नहीं पता कि उन्होंने कितने गीत गाए हैं. मगर माना जाता है कि ये संख्या 40 हजार के करीब है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है. ये 40 हजार गाने उन्होंने लगभग 16 भाषाओं में गाए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: राज्य में कुल वोटरों की संख्या सात करोड़ से अधिक

Next Post
गोरखपुर महेवा चूंगी सब्जी मंडी एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: राज्य में कुल वोटरों की संख्या सात करोड़ से अधिक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d