BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोयलांचल में लॉटरी खेला, हो रहे कंगाल

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
कोयलांचल में  लॉटरी खेला, हो रहे कंगाल
Share on FacebookShare on Twitter

धनबादः  झारखंड राज्य में लॉटरी टिकट के खेल में प्रतिबंध लगे रहने के बावजूद सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए. सिंडिकेट  के लोग  झरिया  बाजार  और इसके आसपास क्षेत्रों में अवैध लॉटरी  टिकट  बेचने में लगे हैं.

पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लॉटरी टिकट यहां बेखौफ धड़ल्ले से बिक रहे हैं. जल्दी अमीर बनने के लालच में आम लोग इसमे फँसकर कंगाल हो रहे हैं. आश्चर्य की बात तो यह है कि अवैध लॉटरी के खेल में शामिल सिंडिकेट कई राज्यों के लॉटरी का टिकट यहीं छाप रहे हैं और अपने एजेंटों के माध्यम से झरिया कोयलांचल में बेचवा कर मालामाल हो रहे हैं.

झरिया बाजार के चिल्ड्रेन पार्क मोड़, लक्ष्मीनिया मोड़, बाटा मोड़, थाना मोड़, कपड़ा पट्टी, सोना पट्टी  आदि जगहों पर सिंडिकेट के लोग लोगों को अवैध लॉटरी के टिकट बेचने में लगे हैं. झरिया थाना पुलिस सब कुछ जान कर भी अंजान बने हुई  है. झरिया बाजार के अलावा भागा, लोदना, भौंरा हॉस्पिटल मोड, गौरखुट्टी, छपरा मोड़, मोहलबनी, नगीना बाजार, भौंरा रेलवे स्टेशन, सुदामडीह आदि क्षेत्रों में  बेखौफ  अवैध लॉटरी का टिकट  स्थानीय पुलिस के संरक्षण में बेचा जा रहा है.

 अवैध लॉटरी के खेल  में फंसे आम लोगों के कंगाल होने के बाद  हर दिन इनके परिवार में झगड़ा होता रहता है.कई लोग इस कारण कर्ज में भी डूब गए हैं. परिवार के लोग भूखमरी से जूझ रहे हैं. जानकारों के अनुसार झरिया कोयलांचल में हर दिन लगभग 10 लाख के अवैध लॉटरी टिकट बेचे जा रहे हैं. धनबाद के वरीय पुलिस अधिकारियों  के निर्देश पर  झरिया थाना प्रभारी  पीके सिंह ने तीन दिन पूर्व झरिया बाजार  के विभिन्न ठिकानों में छापेमारी कर अवैध लॉटरी  के धंधे में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया था. पुलिस उनसे पूछताछ  कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सऊदी अरब में रिमोट वर्क वीजा का ऐलान, वहां रहकर दूसरे देशों के लिए कर सकेंगे काम

Next Post

सदन में फिर उठा DVC का मामला, मुख्याललय झारखंड लाने को बंगाल व बिहार से होगी बात

Next Post
सदन में फिर उठा DVC का मामला, मुख्याललय झारखंड लाने को बंगाल व बिहार से होगी बात

सदन में फिर उठा DVC का मामला, मुख्याललय झारखंड लाने को बंगाल व बिहार से होगी बात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d