रांचीः ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रहे 30 वी सीनियर नेशनल सेपकटकरा चैंपियनशिप के दूसरे दिन आज यह परिषर कई महत्वपूर्ण अतिथियों की उपस्थिति का गवाह बना. आज मैच सेरेमनी के मुख्य अतिथि प्रिंसीपल अकाउंटेंट जनरल झारखंड चंद्रमौली सिंह थे एवम विशिष्ट अतिथि मनरखन महतो , चेयरमैन मनन विद्या थे जिन्होने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवम उनका उत्साहवर्धन किया. इन दोनों अतिथियों का मोमेंट देकर सम्मान किया गया. इसके साथ साथ संजीव प्रसाद, प्रियदर्शी अमर, शशिकांत मिश्र, मिथलेश साहू ,पांडे शिशिरकान्त ,नीरज चितलांगिया आदि ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

