BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आईपीएल में खिलाड़ियों को सशर्त मिलेगा परिवार का साथ

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in Uncategorized
आईपीएल में खिलाड़ियों को सशर्त मिलेगा परिवार का साथ
Share on FacebookShare on Twitter

👉 बीसीसीआई ने रखी शर्त, सौंपी SOP, सख्ती से होगी लागू

👉 ड्रेसिंग रूम में नहीं होंगी IPL की टीमें बैठकें

दिल्ली: आईपीएल के दौरान खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के परिवार उनके साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन उन्हें टीम बस में यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्हें जैव सुरक्षित माहौल में चलना होगा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल-2020 के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को सख्ती से लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में जैव सुरक्षित वातावरण में आईपीएल कराने को लेकर बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी को मौजूदा एसओपी से अवगत करा दिया है.

फ्रेंचाइजी को सौंपी गई एसओपी में कहा गया है कि खाली स्टैंड का विस्तारित ड्रेसिंग रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए टीम की बैठकें बाहर ही होंगी.

यूएई में 19 सितंबर से आयोजित होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में इस साल कोई भी ‘टॉस मस्कॉट’ नहीं होगा, जिसका मतलब है कि बीसीसीआई के पास प्रायोजन से कमाई का एक और मौका नहीं होगा.

फ्रेंचाइजी को सौंपी गई एसओपी में कहा गया है कि टीमें खाली स्टैंड का इस्तेमाल करें, जिससे सामाजिक दूरी को बनाए रखने में मदद मिलेगी. केवल आवश्यक कर्मचारी को ही मैदान में अनुमति दी जाएगी. कोई और प्रवेश नहीं कर पाएगा, इस वजह से स्टेडियम में अधिक जगह रहेगी.

साथ ही टीमों को इलेक्ट्रॉनिक टीम शीट का उपयोग करने के लिए कहा गया है. अब कप्तान प्लेइंग इलेवन सूची की हार्ड कॉपी लेकर मैदान में नहीं जा पाएंगे.

मेडिकल टीम (जिसमें फिजियो, मालिश करने वाले शामिल हैं) के सदस्यों को खिलाड़ी (मालिश के दौरान) के साथ शारीरिक संपर्क में आने की जरूरत पड़ी तो उन्हें पीपीई किट पहननी होगी.

खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को सख्ती से सलाह दी गई है कि वे मैच के दिनों के बाद अपने होटल में वापस जाकर स्नान करें.
ज्यादातर सिफारिशें वही हैं, जो ICC ने दो महीने पहले अपनी SOP में बताई थी, जिसमें गेंद को चमकाने के लिए लार पर प्रतिबंध भी शामिल है. खिलाड़ी खेल से जुड़े उपकरण साझा नहीं करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 150 अंकों की बढ़त, निफ्टी 11,150 के पार

Next Post

मंत्री आलमगीर आलम ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

Next Post
मंत्री आलमगीर आलम ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

मंत्री आलमगीर आलम ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d