BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवा खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं है पिंक बॉल से खेलना: चेतेश्वर पुजारा

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in समाचार
युवा खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं है पिंक बॉल से खेलना: चेतेश्वर पुजारा
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: भारतीय टीम के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को इस बात को स्वीकार किया है कि गुलाबी गेंद से खेलना एक बड़ी चुनौती है. पुजारा का मानना है कि डे-नाइट टेस्ट मैच में पिंक बॉल से खेलना बल्लेबाजों के लिए एक अलग चुनौती है, क्योंकि पारंपरिक लाल गेंद की अपेक्षा गुलाबी गेंद में काफी तेजी होती है और गेंद की विजिबिलिटी कम होती है.

सोनी टेन पिट स्टॉप में चेतेश्वर पुजारा ने कहा है, ‘सबसे पहले डे और नाइट टेस्ट के बारे में बोलना या गुलाबी गेंद के साथ खेलने पर मुझे लगता है कि लाल गेंद के साथ हम जो करते हैं, ये उससे अलग है.’ उन्होंने कहा है, ‘हालांकि यह अभी भी एक ही प्रारूप है, लेकिन (गुलाबी) गेंद की गति और दृश्यता बहुत अलग है. एक बल्लेबाज के रूप में आपको इसकी आदत डालनी होगी.’

देश के लिए अब तक 77 टेस्ट मैच खेल चुके चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि युवा खिलाड़ी जो एसजी की लाल गेंद से खेलते हैं, उनके लिए पिंक बॉल से खेलना काफी कठिन होगा.

पुजारा ने कहा है, ‘यह आसान नहीं होगा, क्योंकि आपको इस तरह के अभ्यास की आवश्यकता होगी. घरेलू स्तर पर ऐसा करना आसान नहीं है. यदि कोई युवा खिलाड़ी आ रहा है, तो उसे रणजी ट्रॉफी में एसजी लाल गेंद से खेलने की आदत है, इसलिए जब आप उसे भारत के लिए खेलते हैं, तो वह इस प्रारूप के लिए तैयार है, लेकिन गुलाबी गेंद के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण की जरूरत है.’

चेतेश्वर पुजारा ने कहा है, ‘वह टेस्ट मैच के लिए तैयार है, लेकिन जब वह पिंक बॉल से खेलने आएगा, तो उसके पास उतना अनुभव नहीं होगा और कई नेट सत्र भी नहीं होंगे, इसलिए मुझे लगता है कि यह युवा खिलाड़ी के लिए एक चुनौती होगी, जो इसमें आ रहा है और गुलाबी गेंद से खेल रहा है.

हां लेकिन खिलाड़ी जो पहले से ही कुछ घरेलू टूर्नामेंट में गुलाबी गेंद से खेल चुके हैं और जिन्होंने गुलाबी गेंद का एक टेस्ट मैच खेला है, उन्हें इसकी आदत होगी, लेकिन यह एक बल्लेबाज के लिए पूरी तरह से एक अलग चुनौती है.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने और अपने परिवार के खातिर तंबाकू एवं पान मसाले का सेवन न करें: उपायुक्त

Next Post

भारत ने तीन मोर्चे पर तेज कर दी घेराबंदी, चीन को रेलवे ने भी दिया बड़ा झटका

Next Post
भारत ने तीन मोर्चे पर तेज कर दी घेराबंदी, चीन को रेलवे ने भी दिया बड़ा झटका

भारत ने तीन मोर्चे पर तेज कर दी घेराबंदी, चीन को रेलवे ने भी दिया बड़ा झटका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d