BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृप्या किसी भी तरह की अफवाह को हवा न दें, रांची में अभी तक कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं: उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 23, 2020
in Uncategorized
कृप्या किसी भी तरह की अफवाह को हवा न दें, रांची में अभी तक कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं: उपायुक्त

कृप्या किसी भी तरह की अफवाह को हवा न दें, रांची में अभी तक कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter
  • हरमू हाउसिंग कॉलोनी की खबर, जिसमें होम क्वारंटाइन को पॉजिटिव बताया गया है, वो गलत है

रांची: कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रांची सहित पूरे राज्य में लॉक डाउन अनाउंस किया गया है. इससे पूर्व रांची के कुछ घरों में जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी सामने आई थी, उन्हें घरों में ही सेल्फ क्वारंटाइन किया गया था. इसी दौरान कुछ सोशल मीडिया हैंडल एवं न्यूज चैनलों द्वारा इन घरों को कोरोना पॉजिटिव बता कर खबर चलाई गई थी जो कि सही नहीं है. उपायुक्त रांची एवं जिला जनसंपर्क के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस संबंध में जानकारी भी साझा की गई है. रांची में अभी तक कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है.

इसके साथ ही उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए भी यह जानकारी भी साझा की गई है कि किसी भी तरह की अफवाह या गलत खबर फैलाने पर शख्त कार्रवाई की जाएगी. साइबर पुलिस रांची की एक टीम इस तरह की किसी भी गतिविधि पर नजर रख रही है. फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी.

एयरपोर्ट पर जांच टीम तैनात

इधर रांची एयरपोर्ट पर एक सीनियर दण्डाधिकारी की नियुक्ति की गई है. जो एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नज़र बनाए हुए हैं. आने जाने वाले हर एक व्यक्ति की थर्मल स्कैनर के जरिए जांच की जा रही है साथ ही हर एक यात्री से फॉर्म भरवाया जा रहा है. हर एक यात्री पर पैनी नजर रखी जा रही है. साथ ही सभी यात्रियों से यात्रा के उपरांत खुद को सेल्फ क्वारंटाइन में रखने की सलाह दी जा रही है.

Also Read This: येदियुरप्पा ने कहा, पूरे कर्नाटक को बंद करना है या नहीं, शाम तक लिया जाएगा फैसला 

जिला स्तरीय जांच टीम तैयार, घर-घर होगी जांच

इधर जिला प्रशासन रांची द्वारा 20 जांच टीमों को प्रशिक्षण दे कर जांच के लिए तैयार कर लिया गया है. इन टीमों में से कुछ को विभिन्न श्रोतों से प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए भेजा जाएगा. जो संबंधित व्यक्ति की ट्रेवल रिपोर्ट सहित अन्य स्वास्थ्य स्थिति की जांच करेंगे. संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों को तुरंत ही होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया जाएगा. कोविड 19 से बचने हेतु दी जा रही सलाह को नहीं मानने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के तहत सुसंगत कार्रवाई की जायेगी.

उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने कहा कि इस महामारी से बचाव हेतु जिलाभर के लोगों को साथ आना होगा. उन्हें दी जा रही एडवाइजरी का पालन करने से ही सभी का बचाव संभव है. हम इस महामारी से जनता की सुरक्षा हेतु हर संभव प्रयास कर रहे हैं. मीडिया के लोगों से विशेष अनुरोध है कि किसी भी तरह की अफवाह अगर कहीं से फैल रही हो तो इसकी जानकारी जल्द से जल्द जिला प्रशासन को दें.

★ टोल फ्री चिकित्सकीय सलाह-104
★ टोल फ्री एंबुलेंस सेवा- 108
★ अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर-11-23978046
★ DPM-9431103012
★ Dist. Epidemiologist-0651-221561 & 7903782859

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING: झारखंड में एनआरपी और एनआरसी लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित

Next Post

सभी बाजार हाटों की सूची उपलब्ध कराएं: उपायुक्त

Next Post
सभी बाजार हाटों की सूची उपलब्ध कराएं: उपायुक्त

सभी बाजार हाटों की सूची उपलब्ध कराएं: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d