जितनारायण शर्मा,
गोड्डा: बिते कल स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान जागरूकता अभियान तिलकामांझी कृषि महाविद्यालय गोड्डा के द्वारा फ्लैस मोव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मुख्य रूप से स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता ऋतुराज उप निर्वाचन पदाधिकारी सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी विवेक सुमन ,तिलकामांझी कृषि महाविद्यालय के सहायक प्रोफ़ेसर आराधना सुमन की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
तिलकामांझी कृषि महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा मतदान जागरूकता से संबंधित संगीत के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुति दी गई. प्रस्तुति के दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश दिए गए एवं आगामी 20 दिसंबर को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया . उन्होंने अपनी बेहतरीन नृत्य कला का प्रदर्शन करते हुए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया. स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता ऋतुराज के द्वारा सभी छात्र एवं छात्राओं को उनके मतदाता जागरूकता अभियान में वेहतरीन प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया गया. एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
कार्यक्रम के दौरान महोदय के द्वारा जिले में शहरी क्षेत्र के अंतर्गत मतदान प्रतिशत मे कमी को बढ़ाने के लिए छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया गया . उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आगामी विधानसभा चुनाव 2019 के लिए लोगों को 20 दिसंबर को वोट देने जाने के लिए शपथ भी दिलाई. साथ ही साथ मतदान के महत्वों वारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की.
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे मतदाताओं को हो रही समस्याओं के निदान के लिए सी-विजील एप को डाउनलोड कराकर उन्होंने 100 मिनट मे समस्याओं के निष्पादन की जानकारी प्रदान की . छात्र एवं छात्राओं ने भी कहा कि वे अपने अभिभावकों को आगामी 20 दिसम्बर को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे. तिलकामांझी कृषि महविद्यालय के छात्र एवं छत्राओं मे से साल्वी ऐश्वर्या वर्मा, रजिया सुल्ताना,आयसा आसगी,प्रियंका सिंह, साक्षी प्रिया, आशिश कुमार पान्डेय, मैधना कुमारी, अभिषेक कुमार सिंह, सीतल मनी अशोक, हरसिता सिंह, पुनम श्रुति साहु ,सलोनी जांन केरकेट्टा, भारती हेंब्रम,प्रिया, सलोनी कुमारी, नीधि नागद्वार, अनामिका पान्डेय, संतोष कुमार यादव, अमनदीप मुर्मू ,निशा पाल,अपनी कला प्रदर्शन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
मंच का संचालन कला सांस्कृतिक दल के संयोजक सुरजीत झा के द्वारा आयोजित की गई. उन्होंने भी मतदान जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जनता के सामने प्रस्तुत किया एवं आगामी 20 दिसम्बर को एक भी मतदाता छूटे नहीं के नारें लगाए. कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.
मौके पर भारतीय संगीत संध के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे.

