BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PLFI के एरिया कमांडर लाका पाहन दस्ते का सक्रिय सदस्य गेड़े उर्फ दशया पूर्ति गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 4, 2020
in समाचार
आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने पीएलएफआई नक्सली संगठन के एरिया कमांडर लाका पाहन के सक्रिय सदस्य गेड़े उर्फ दशया पूर्ती को किया गया है. गिरफ्तार नक्सली ने एक संवेदक से दो लाख रूपये की लेवी की मांग की थी.

बता दें कि चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र में पीएलएफआई नक्सली संगठन के एरिया कमांडर लाका पाहन के सदस्य गेड़े उर्फ दशाया पूर्ति को पुलिस ने एक ठेकेदार से लेवी वसूलने के आरोप में खदेड़ कर गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा एसपी अजय लिंडा को बीते दिन गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के नक्सली एरिया कमांडर लाका पाहन का दस्ता ग्राम कांतिगकेल, करकट्टा पुलिया के पास इकट्ठा है जो किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं.

इस घटना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बंदगाव थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ प्रस्थान किये और जैसे ही ग्राम कांतिगकेल करकट्टा पुलिया के पास पहुंचे तो 10-12 व्यक्ति पुलिया के पास बैठे हुये थे. पुलिस को देखते ही भागने लगे. जिसके बाद पुलिस द्वारा खदेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. जिसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम गेड़े उर्फ दशया पूर्ति उम्र 20 वर्ष थाना मुरहू जिला खूंटी बताया. उसने अपने को पीएलएफआई नक्सली संगठन के एरिया कमांडर लाका पाहन के दस्ता का सक्रिय सदस्य बताया.

पुलिस के मुताबिक, ये लोग ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए इकट्ठा हुए थे. पकड़ाये व्यक्ति गेड़े उर्फ दशया पूर्ति की तलाशी लेने पर उसके जींस के दाहिने पॉकेट से पीएलएफआई संगठन का पांच नक्सली पर्चा मिला. जिसमें एक में ठेकेदार से दो लाख रुपया लेवी मांगने का जिक्र था. जिसे विधिवत जब्त किया गया तथा गेड़े उर्फ दशया पूर्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

Next Post

अज्ञात शव बरामद

Next Post
अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

अज्ञात शव बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d