रांची:- पीएलएफआई का एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान आज अहले सुबह पांच बजे बालूमाथ थाना में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया. वह लातेहार पुलिस द्वारा तीन दिनों के रिमांड पर रांची जेल से लाया गया था. हालांकि, उसकी फरारी की सूचना को पुलिस काफी देर तक दबाये रखी, लेकिन धीरे-धीरे रांची व लातेहार जिले में यह बात फैल गयी और चर्चा होने लगी.
2 दिसंबर को चान्हो से हुई थी कृष्णा की गिरफ्तारी लेवी वसूली, गोलीबारी, आगजनी, भयादोहन, अपहरण व हत्या समेत कई अपराधों के वांटेड कृष्णा यादव को चान्हो पुलिस द्वारा बड़ी मशक्कत से दो दिसंबर 2020 को लोहरदगा के सेन्हा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. लातेहार एसपी प्रशांत आनन्द के आदेश से तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया था. आज दोपहर 12 बजे रिमांड का वक्त खत्म होने के बाद उसे जेल भेजा जाना था. इसलिए कृष्णा सुनियोजित प्लान के तहत अहले सुबह शौच के बहाने चौकीदार के साथ हाजत से निकला और चकमा दे कर फरार हो गया.
बताया गया है कि बीती रात से सुबह तक थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के मौजूद रहते हुए भी दो चौकीदार सुरेश भुईयां और रमेश पासवान के भरोसे थाना बिल्डिंग से बाहर बने शौचालय में कैसे जाने दिया गया. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जिस चौकीदार के साथ उसे शौच के लिए भेजा गया था. वह काफी दिनों से ड्यूटी नहीं कर रहा था. लेकिन बीती रात से वह ड्यूटी पर था. कृष्णा यादव के थाना परिसर से भागने के बाद घटना की जानकारी चौकीदारों द्वारा किसी को 15 मिनट किसी को नहीं दी गई थी. जबकि, हाजत बिल्डिंग में
कुल सात सुरक्षित शौचालय बने हुए हैं.

