BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के प्रेस विज्ञप्ति के बाद पुलिस ने किया अखिलेश गोप के गिरफ्तारी का खुलासा

by bnnbharat.com
November 14, 2019
in Uncategorized
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के प्रेस विज्ञप्ति के बाद पुलिस ने किया अखिलेश गोप के गिरफ्तारी का  खुलासा
Share on FacebookShare on Twitter

PLFI कमांडर अखिलेश गोप और विनोद सांगा उर्फ जुगनू के साथ उनके कुल 11 सहयोगी सहयोगीयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात कमांडर अखिलेश को अपने अन्य दस्ता सदस्य एवं सहयोगी के साथ नगड़ी एवं कर्रा थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था. प्राप्त सूचना के आधार पर रांची एवं खूंटी जिला बल से एक संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया तथा छापेमारी दल द्वारा छापामारी के क्रम में कमांडर अखिलेश समेत 13 लोगो को पकड़ा गया.

पकड़ाए PLFI उग्रवादी अखिलेश गोप का मुख्य रूप से रांची जिला अंतर्गत तुपुदाना, ध्रुवा, नगड़ी, रिंग रोड क्षेत्र तथा खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा एवं खूंटी थाना क्षेत्र रहा है इस दस्ते के पकड़े जाने से इन क्षेत्रों में PLFI को बहुत बड़ा झटका लगा है. इन क्षेत्रों में सक्रिय दस्ता का सफाया भी किया गया.

Also Read This: पीएलएफआई के एरिया कमांडर अखिलेश गोप समेत 15 ग्रामीण नगड़ी से गिरफ्तार

PLFI उग्रवादी अखिलेश गोप द्वारा रांची जिला अंतर्गत तुपुदाना, ध्रुवा, नगड़ी एवं रिंग रोड थाना क्षेत्र तथा खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा एवं खूंटी थाना क्षेत्रों में हत्या रंगदारी आगजनी जैसी 25 से ज्यादा की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. PLFI कमांडर अखिलेश को अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बयान दिया है कि वर्ष 2016 में कर्रा थाना अंतर्गत दशरथ साहू हत्याकांड, वर्ष 2016 में अनिल परदिया और नंद किशोर महतो हत्याकांड, वर्ष 2016 में ही तुपुदाना क्षेत्र के हुडिंगदाग में जाकिर अंसारी और सहयोगियों की हत्या, वर्ष 2018 में नगरी थाना क्षेत्र में बाबू खान हत्याकांड, चेते गांव के रेलवे साइडिंग काम में लगे संवेदक के कर्मियों की हत्या और वर्ष 2019 में तुपुदाना थाना क्षेत्र के बांडा गांव में ट्रैक्टर में आग लगाने जैसी प्रमुख घटनाओं को अंजाम देने में अपना और अपने सहयोगियों की संलिप्ता को स्वीकार किया है.
PLFI कमांडर अखिलेश गोप एवं उसके सहयोग के पकड़े जाने से कई घटनाओं को घटित होने से रोकने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है. 12 नवंबर को यह लोग नगरी एवं कर्रा थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे. साथ ही वर्तमान में ही यह दस्ता कर्रा एवं तुपुदाना थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य में लेवी वसूलने के लिए प्रयासरत था. साथ ही कर्रा थाना क्षेत्र में पुलिया के काम में भी रंगदारी की मांग इनके द्वारा की जाने की बात भी सामने आई है.
आगामी विधानसभा चुनाव 2019 में भी उक्त दस्ते के द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर मतदान भंग करने एवं चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जाना था. इनकी गिरफ्तारी से इस क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्राप्त होगा.
उल्लेखनीय है कि PLFI कमांडर अखिलेश पर झारखंड सरकार द्वारा एक लाख की राशि बतौर इनाम घोषित है.
गिरफ्तार उग्रवादी संगठन PLFI के सदस्य और सहयोगी के नाम

अखिलेश गोप, उम्र 23
धर्म कुमार महतो, उम्र 38
उत्तम महतो, उम्र 30
बिरसा तिर्की, उम्र 21
संग्राम तिर्की, उम्र 21
भाकर महतो, उम्र 28
पवन महतो, उम्र 29
राजकुमार महतो, उम्र 28
संदीप धान, उम्र 21
ईशु मुंडा, उम्र 24
अमित धान, उम्र 27
विनोद सांगा उर्फ झुबलु, उम्र 22
सोमा कच्छप, उम्र 20

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन ने खरीदा परचा, तमाड़ विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

Next Post

उपायुक्त ने विभिन्न कोषांगों के साथ की समीक्षा बैठक

Next Post
उपायुक्त ने विभिन्न कोषांगों के साथ की समीक्षा बैठक

उपायुक्त ने विभिन्न कोषांगों के साथ की समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d