रांची : पोस्टरबाजी करने के आरोप में पकड़े गए पीएलएफआई उग्रवादी थाना परिसर से फरार हो गया था. इस मामले को एसएसपी सुरेन्द्र झा ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने कार्रवाई करते हुए तुपुदाना थाना प्रभारी तारिक अनवर, एक एएसआई और दो पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है.

