BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे साइडिंग पर हमला व आगजनी का आरोपी पीएलएफआई नक्सली गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 25, 2020
in Uncategorized
रेलवे साइडिंग पर हमला व आगजनी का आरोपी पीएलएफआई नक्सली गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

कृष्णा के दस्ते ने दिया था घटना को अंजाम

चतरा:- चतरा पुलिस ने कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके प्रतिबंधित पीएलएफआई नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना पुलिस ने सीसीएल की बचरा रेलवे साइडिंग पर नक्सली हमले व वाहनों में आगजनी कर दहशत फैलाने की घटना में संलिप्त एरिया कमांडर कृष्णा यादव दस्ते के उग्रवादी रंजन गोप को गिरफ्तार कर नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है. दस्ता सदस्य नक्सली रंजन की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बचरातांड इलाके से हुई है. वह रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलदाग हुहुरी गांव का रहने वाला है.   

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विगत 15 अक्टूबर की रात हथियारबंद पीएलएफआई एरिया कमांडर कृष्णा यादव के दस्ते के द्वारा कोयलांचल में दहशत फैलाकर रंगदारी और लेवी वसूलने की नीयत से सीसीएल की बचरा रेलवे साइडिंग पर हमला करते हुए दो हाईवा व एक लोडर को आग के हवाले कर दिया गया था. साथ ही मौके पर हवाई फायरिंग भी की गई थी. वाहनों में आग लगाने के बाद नक्सली मौके से भाग निकले थे. जिसके बाद मामले में पिपरवार थाना में 17 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर घटना में संलिप्त पीएलएफआई नक्सलियों की गिरफ्तारी को ले निरंतर छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. अभियान के दौरान ही क्षेत्र में दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटा नक्सली रंजन गोप को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए एरिया कमांडर कृष्णा यादव के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है. गिरफ्तार नक्सली ने संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारी भी पुलिस को दिया है. जिसके आधार पर घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की धरपकड़ को ले छापेमारी दल ने अभियान तेज कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने महानवमी व विजयादशमी की शुभकामनाएं दी

Next Post

करीब आठ महीने के बाद 2नवंबर से फिजिकल कोर्ट होगी शुरू

Next Post
करीब आठ महीने के बाद 2नवंबर से फिजिकल कोर्ट होगी शुरू

करीब आठ महीने के बाद 2नवंबर से फिजिकल कोर्ट होगी शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d