BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजधानी व आसपास के इलाकों में बढ़ रहा है PLFI का नेटवर्क

हाल के दिनों में राजधानी सहि‍त आसपास के इलाकों में बढ़ गयी हैं गतिविधियां

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in समाचार
पुलिस व PLFI नक्सलियों के बीच मुठभेड़
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पीएलएफआई संगठन एक बार फिर राजधानी में अपना हथियार सप्लाई नेटवर्क मजबूत कर रहा है. हाल के दिनों में पुलिस को मिली सफलता से स्पष्ट हो रहा है. इधर, पुलिस ने संगठन के कई उग्रवादियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जिसके बाद सुप्रीमो दिनेश गोप के इशारे पर संगठन को फिर से मजबूत किया जा रहा है.

इस बात का खुलासा रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ने वाले उग्रवादियों का एक सदस्य ने किया है. उसने पुलिस को बताया कि गिरोह के लोगों को आर्म्सथ डीलिंग नेटवर्क पूरी तरह से मजबूत करने को कहा गया है. गिरफ्तार हुए पीएलएफआई के दो लाख का ईनामी उग्रवादी पुनई उरांव के इशारे पर ही रांची के कारोबारियों से लेवी वसूलने का काम किया करते थे.

एक मकान से दो उग्रवादियों का गिरफ्तार किया:

पुलिस ने कुछ दिनों पहले नामकुम थाना क्षेत्र के केतारीबागान घाट रोड से एक मकान से दो उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार उग्रवादी विनय तिग्गा और कंचना पाहन की निशानदेही पर पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र से एक और उग्रवादी सन्नी कच्छप को हथियार के साथ गिरफ्तार किया.

बदलते रहते थे ठिकाना

गिरफ्तार किये गये उग्रवादी एक जगह पर बहुत दिनों तक अपना ठिकाना एक ही जगह पर नहीं रखते हैं. वे लोग अपना ठिकाना बदलते रहते थे. इन सभी उग्रवादियों की गिरफ्तारी उस समय हुई जब ये किराये का मकान ढूंढ रहे थे. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली और इसी सूचना के आधार पर सभी उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

सोमवार को भी तीन उग्रवादी धराए

सोमवार को भी तीन उग्रवादी पुलिस के हत्थेी चढ़ा, जिनसे पूछताछ जारी है. पुलिस को इनके पास से भी हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं. इन उग्रवादियों से इनके द्वारा अंजाम दिए गए कांडों के सम्बन्ध में जानकारियां ली जा रही हैं.

पिछले सप्ताह भी पुलिस ने पकड़ा था जखीरा

नक्सलियों के खिलाफ पूरे राज्य भर में अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान पिछले सप्ताह राज्य पुलिस को बड़ी सफलता मिली. रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और खूंटी एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर बुंडू डीएसपी अजय कुमार, सरायकेला एएसपी पुरुषोत्तम शर्मा और तोरपा के डीएसपी ओम प्रकाश तिवारी के द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया था.

इस दौरान पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र के जरागोडा स्थित बड़ा पहाड़ के पास जमीन के अंदर छुपा कर रखे भारी संख्या में गोली और विस्फोटक बरामद किया है. पुलिस के द्वारा 247 पीस जिंदा गोली, 3 हैंड ग्रेनेड, 10 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और एक केन बम बरामद किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना ने मचाया तांडव, नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, 50 की और मौत

Next Post

नीतीश पर भड़कीं राबड़ी, कहा- रेप के मामले में बिहार को बनाया नंबर 1, और कहते हैं मेरा कारनामा याद कीजिएगा

Next Post
नीतीश पर भड़कीं राबड़ी, कहा- रेप के मामले में बिहार को बनाया नंबर 1, और कहते हैं मेरा कारनामा याद कीजिएगा

नीतीश पर भड़कीं राबड़ी, कहा- रेप के मामले में बिहार को बनाया नंबर 1, और कहते हैं मेरा कारनामा याद कीजिएगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d