BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संगठन विस्तार में जुटा PLFI का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in समाचार
संगठन विस्तार में जुटा PLFI का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  झारखंड में पुलिस और सीआरपीएफ जवानों द्वारा चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखला गये है. पुलिस ने बुधवार को लोहरदगा जिले से प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एक हार्डकोर सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की की है.

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चैकनी गांव से उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य विजय कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने बताया कि पीएलएफआइ का उग्रवादी विनय क्षेत्र में संगठन विस्तार करने का काम कर रहा था. साथ ही लेवी वसूली के लिए विकास योजनाओं पर उसकी नजर थी. वह पूर्व में दुष्कर्म और आम्र्स एक्ट के मामले में भी जेल जा चुका है. पुलिस गिरफ्त में आए उग्रवादी विजय कुमार साहू ने सेन्हा थाना पुलिस के समक्ष लेवी के खातिर फुलझर नहर निर्माण कार्य रोकने में अपनी अंतरलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही उग्रवादी संगठन की क्रियाकलाप की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चैकनी गांव से उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का सक्रिय सदस्य विजय कुमार साहू को सेन्हा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी पुष्टि एसपी प्रियंका मीणा ने की. एसपी ने बताया कि पीएलएफआइ का उग्रवादी विनय क्षेत्र में संगठन विस्तार करने का काम कर रहा था. साथ ही लेवी वसूली के लिए विकास योजनाओं पर उसकी नजर थी. वह पूर्व में दुष्कर्म और आम्र्स एक्ट के मामले में भी जेल जा चुका है. बताया जाता है कि 12 जून 2020 को सेन्हा थाना क्षेत्र के तोड़ार मैना टोली आम बगीचा में 13 करोड़ रुपये की लागत से फुलझर नहर का निर्माण हो रहा है. यंहा उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के हथियारबंद दस्ता सदस्य पहुंचे और मजदूरों और मशीन ऑपरेटरों से कहा कि निर्माणकारी एजेंसी द्वारा लेवी नहीं मिला है. जबतक लेवी नहीं मिलता है, काम बंद रहेगा. पीएलएफआइ के नक्सलियों ने वहां पर पर्चा छोड़ कर घटना की जिम्मेवारी ली थी.

इसके बाद से नहर निर्माण कार्य बंद है. इस घटना के बाद एसपी प्रियंका मीणा ने उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी. इसमें डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, सेन्हा थाना प्रभारी वीरेंद्र एक्का, रमेश तिवारी को शामिल किया गया था. एसपी द्वारा गठित टीम ने इस घटना में शामिल पांच उद्रवादियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. साथ ही उन उग्रवादियों द्वारा दिए गए बयान पर कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात चैकनी गांव से स्वर्गीय राम स्वरूप साहू के उग्रवादी पुत्र विजय कुमार साहू को गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

पुलिस गिरफ्त में आए उग्रवादी विजय कुमार साहू ने सेन्हा थाना पुलिस के समक्ष लेवी के खातिर फुलझर नहर निर्माण कार्य रोकने में अपनी अंतरलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही उग्रवादी संगठन की क्रियाकलाप की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रदेश में एक जुलाई से संचालित होगा किल कोरोना अभियान

Next Post

पुलिस को कम समय में अपराधी पकड़ने पर शुभकामनाएं: निरंजन राय

Next Post
पुलिस को कम समय में अपराधी पकड़ने पर शुभकामनाएं: निरंजन राय

पुलिस को कम समय में अपराधी पकड़ने पर शुभकामनाएं: निरंजन राय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d