मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में नामांकन के अंतिम दिन मुंगेर विधानसभा क्षेत्र से शालिनी कुमारी ने प्लूरल्स पार्टी की ओर से नामांकन पर्चा दाखिल किया. पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मूल मंत्र है सबका शासन, जहां हर व्यक्ति अपनी बातों को रखने का हिम्मत जुटा पाएगा और कोई भी व्यक्ति नेता की गाड़ी या नेता के नाम से नहीं डरेगा.
हमारी पार्टी का हर नेता हर घर का बेटा बनेगा. कभी भी किसी व्यक्ति को मिलने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मैंने बचपन से ही समाज को संवेदनशील नजरिए से देखा है और मुंगेर में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में अमूल्य बदलाव का संकल्प लिया है.
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की पहली प्राथमिकता रोजगार, क्लीन वाटर, ड्रेनेज और सीवरेज की समस्याओं का निदान, युवाओं को रोजगार, हेल्थ सुविधाओं के विस्तार होगी.
उन्होंने कहा कि पॉलिसी बनाने के लिए अच्छे पॉलिसी मेकर की जरूरत होती है तब ही अच्छी पॉलिसी बनती है. जब अच्छी पॉलिसी बनती है तो लोगों की समस्याओं का हल होता है. अगर हमारी पार्टी की सरकार बनती है तो आगे के 10 सालों में विकास दिखेगा और हर युवाओं को रोजगार मिलेगा.

