प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं.pm मोदी बर्लिन में भारत-जर्मनी igc बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज से मुलाकात करेंगे. वहीं शाम में वे जर्मनी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. बर्लिन से पीएम मोदी तीन मई को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे.
जर्मनी में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने जब अपने प्रधानमंत्री मोदी को देखा तो ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने लगे. लोग हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन कर रहे थे. पीएम मोदी से मिलने कुछ बच्चे भी आए थे. पीएम ने कुछ बच्चों से बात की.
भारतीयों से मुलाकात के दौरान पीएम अनन्या मिश्रा नाम की एक बच्ची के पास रुक गए. अनन्या के हाथों में एक पेंटिंग थी. बच्ची के हाथ में पेंटिंग देखकर पीएम उसके पास रुक गए और बातें करने लगे. अनन्या ने पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई हुई थी. पीएम ने उसे अपना आटोग्राफ भी दिया. अनन्या ने कहा, ‘मोदी जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा. मैंने उन्हें कहा कि मुझे गर्व है कि आप हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं. मैंने उन्हें अपनी पेंटिंग दिखाई, उन्होंने इसपर अपने हस्ताक्षर भी किए.

