प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप दौरे से स्वदेश लौट आए हैं. आज वे देश के विभिन्न हिस्सों में जारी ग्रीष्मलहर से निपटने व आगामी मानसून सीजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी गुरुवार को दिनभर में सात से आठ बैठकों में भाग लेंगे. मौसम व मानसून को लेकर समीक्षा बैठक इसलिए आयोजित की गई है, क्योंकि देश के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. प्रचंड ग्रीष्मलहर से लोग हलाकान हैं. हालांकि बीते दो दिनों से पारा कुछ नीचे आया है.

