प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर हैं. यहां उन्होंने टोक्यो में NEC Corporation के अध्यक्ष डॉ. नोबुहिरो एंडो से मुलाकात की.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी ने भारत के दूरसंचार क्षेत्र में एनईसी की भूमिका की सराहना की और भारत में नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में अवसरों पर चर्चा की.
जापान के भारतीय समुदाय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है. वे भारत में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं.मैं गर्मजोशी से स्वागत के लिए जापान में प्रवासी भारतीयों को धन्यवाद देता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

