बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि बिहार के समुचित विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा जरूरी है. विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो योजनाओं में केंद्र की हिस्सेदारी 90% रहेगी। बिहार में काम हो रहा है पर केंद्र की भागीदारी से रफ़्तार बढ़ेगी. बिहार में प्रति व्यक्ति आय 8000 से बढ़कर 50 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है। केंद्र की योजनाओं के तहत भी काम हो रहा है। इस दौरान नितीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कहा कि सिर्फ मुझ पर ही नहीं बिहार पर भी गौर करना चाहिए। मुस्कुराते हुए अंदाज में नितीश कुमार ने यह प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा की गई तारीफ़ को लेकर कही थी. बता दे कि हाल ही में PM मोदी ने राजनीतिक शुचिता को लेकर नितीश कुमार की तारीफ की थी।
जाति आधारित जनगणना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए हम तो मन बना कर बैठे हुए हैं। केंद्र सरकार ने तो कहा ही है कि राज्य अगर अपने स्तर से करना चाहे तो करा सकता है। इसे लेकर कोई बात नहीं। हम तो सर्वदलीय बैठक कर इसे करेंगे।

