BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी ने राहूल गांधी को उनके जन्म दिन पर दी बधाई

by bnnbharat.com
June 19, 2019
in Uncategorized
PM मोदी ने राहूल गांधी को उनके जन्म दिन पर दी बधाई

PM congratulates Rahul on his birthday

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए.’ लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इन चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को भारी बहुमत से जीत मिली।

राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था. राहुल गांधी को उनके शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर #IAmRahulGandhi और #HappyBirthdayRahulGandhi हैशटेग ट्रेंड करने लगे। कांग्रेस ने अपने टि्वटर पर राहुल गांधी के जन्मदिन एक वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल है, ‘पांच पल जब उन्होंने हर जगह भारतीयों को प्रेरित किया।

Best wishes to Shri @RahulGandhi on his birthday. May he be blessed with good health and a long life.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2019

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल डील में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। राहुल गांधी ने अपने प्रचार के दौरान ‘चौकीदार चोर है’ के नारे खूब लगाए थे। पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच राजीव गांधी को लेकर भी दोनों में बहस हुए थी। पीएम मोदी ने यूपी में एक रैली के दौरान राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ बताया था. इसके जवाब में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को झप्पी का ऑफर देते हुए कहा था कि आपके ‘कर्मों’ का फल मिलेगा। हालांकि, राहुल गांधी की पूरी कोशिश के बाद भी कांग्रेस प्रदर्शन नहीं कर पाई। कांग्रेस के खाते में केवल 52 सीटें आयी ।  इस बार राहुल गांधी अपनी लोकसभा सीट अमेठी भी नहीं बचा पाए. हालांकि, उन्होंने केरल के वायनाड सीट से जीत हासिल की हैं।

राजस्थान के डिप्टी सीएम और राहुल गांधी के करीबी सचिन पायलट ने भी ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

Best wishes to Shri @RahulGandhi on his birthday. May he be blessed with good health and a long life.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2019

कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मेरी ओर से शुभकामनाएं। वर्ष मंगलमय हो। आपको ढेर सारी खुशियां और सफलता मिले।

Also Read This:-सीएम कैबिनेट का फैसला: दानपत्र वाले सीएनटी एक्ट के अन्तर्गत आने वाले जमीन पर रह रहे लोगों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं पर ममता बनर्जी ने कसा तंज, और कहा

Next Post

बारिश में 44 फीसदी की कमी, मानसून की धीमी चाल ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

Next Post
बारिश में 44 फीसदी की कमी, मानसून की धीमी चाल ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

बारिश में 44 फीसदी की कमी, मानसून की धीमी चाल ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d