BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM ने दी बिहार को सौगात, 294 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
PM ने दी बिहार को सौगात, 294 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को 294.53 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है. पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ (पीएमएमएसवाई) का शुभारंभ किया. साथ ही किसानों के प्रत्यक्ष उपयोग के लिए एक समग्र नस्ल सुधार, बाजार और सूचना संबंधी ‘ई-गोपाला एप’ की भी शुरुआत की. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे. 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान राज्य के लोगों और योजना के लाभार्थियों के साथ चर्चा की और इन योजनाओं के फायदे को बताया. इस दौरान पूर्णिया की एक महिला ने पीएम मोदी को बताया कि राज्य में शराबबंदी के बाद से उनके परिवार ने पशुओं को पालने का काम शुरू किया है. इस पर पीएम ने कहा कि हमारी सरकार भी आत्मनिर्भरता में महिलाओं को आगे बढ़ावा देने की दिशा में दिन रात काम कर रही है. 

प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि मछली पालन, डेयरी से जुड़े काम के जरिए किसानों की आय को दोगुना किया जाए. उन्होंने कहा कि मछली पालन की योजना में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे. समुद्र से लेकर तालाब तक मछली पालन पर जोर देने के लिए व्यापक योजना पर काम चल रहा है. 

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की ओर से गंगा नदी को साफ किया जा रहा है, क्योंकि मछली पालन साफ पानी से ही होता है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में गांव-गांव पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है, साथ ही हाल ही में लॉन्च की गई डॉलफिन योजना से भी फायदा मिलेगा. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

RJD को बड़ा झटका, कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्टी से इस्तीफा

Next Post

जयंती पर याद किए गए दिवंगत दुर्गा सोरेन, सीएम ने किया नमन

Next Post
जयंती पर याद किए गए दिवंगत दुर्गा सोरेन, सीएम ने किया नमन

जयंती पर याद किए गए दिवंगत दुर्गा सोरेन, सीएम ने किया नमन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d