BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम आवास योजना राशि की बंदरबाट, दूसरे के खाता में राशि भेजकर लूट का खेल

by bnnbharat.com
November 28, 2020
in समाचार
पीएम आवास योजना राशि की बंदरबाट, दूसरे के खाता में राशि भेजकर लूट का खेल
Share on FacebookShare on Twitter

प्रखंड व अंचल  कार्यालय में भ्र्ष्टाचार, कौन है जिम्मेदार: जानकी प्रसाद यादव

बरकट्ठा: पीएम आवास योजना में मची है लूट, कॉर्डिनेटर, पंचायत सचिव व अन्य  के साथ मिलकर लाभुक के खाता में ना भेजकर दूसरे खाता में भेजकर राशि का बंदरबाट का मामला प्रकाश में आया है. सूत्र से मिली जानकारी अनुसार प्रखंड के चुगलामो पंचायत स्थित केन्दुआ गांव में पीएम आवास की राशि निकालने में भारी अनियमितता का मामला उजागर हुआ है.

इस बावत बताया गया कि केन्दुआ गांव निवासी महेंद्र यादव पिता कैलाश यादव के नाम से पीएम आवास स्वीकृत हुआ.वहीं लाभुक महेंद्र यादव ने  कोऑर्डिनेटर व पंचायत सेवक से जानकारी लेने पर बताया गया कि आपका नाम पीएम आवास की सूची से कट गया है.

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व महेंद्र यादव को पता चला कि उसके नाम का पीएम आवास योजना की पूरी राशि दुसरे खाते में डाल कर निकाल लिया गया है.उन्होंने बताया कि मेरे नाम से पीएम आवास स्वीकृत हुआ तो हमने अपनी पत्नी का बचत खाता जो सुन्दरी देवी के नाम से ग्रामीण बैंक में पैसे निकालने के लिए दिया.

लेकिन पंचायत सेवक खुशनारयण मेहता, बीएफटी उदय नारायण चौधरी व कोऑर्डिनेटर संजय राणा के मिलीभगत से 16 सितंबर को पहली किस्त 40,000 रुपए, 28 सितंबर को दुसरी किस्त 85,000 रुपए व 20 अक्टूबर को तीसरी किस्त पांच हजार रुपए बांझेडीह कोडरमा स्टेट बैंक में सुनीता देवी के नाम से हस्तांतरित कर निकाल लिया गया है.

मामले का खुलासा होने पर पूर्व कार्यरत कोऑर्डिनेटर राधेश्याम यादव ने बिचौलिए को भेजकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया. राधेश्याम यादव अभी वर्तमान में विष्णुगढ़ में कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत हैं पर विडंबना है कि बरकट्ठा प्रखंड में पीएम आवास में हेरा-फेरी करने में काफी सक्रिय रहते हैं.

पीड़ित लाभुक ने पूरे मामले की सूचना पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव को दी. इस बावत पूर्व विधायक ने बीडीओ कृति बाला लकड़ा से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर बीडीओ कृति बाला लकड़ा ने इसकी जांच कराई तो पीएम आवास का सारा पैसा पंचायत सेवक, बीएफटी एवं आपरेटर के मिलीभगत से निकासी कर ली गई.

पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि दोषियों पर शीघ्र मामला दर्ज होना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रखंड में पीएम आवास में मनरेगा से मिलने वाली राशि लाभुक के लेबर कार्ड में ना भेजकर दुसरे के खाते में भेज कर निकासी कर ली जाती है.

प्रखंड व अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार ब्याप्त है इसके लिए कौन जिम्मेदार है. यादव ने कहा कि मामले पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

मौके पर मुखिया संग अध्यक्ष बसंत साव, रामजी बेसरा, दशरथ यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रखंड कार्यालय में मची है लूट शिकायत पर पहुंचे विधायक, लगाई फटकार

Next Post

बजरंग पूनिया को अमेरिका में अभ्यास शिविर में भाग लेने की मिली अनुमति

Next Post
बजरंग पूनिया को अमेरिका में अभ्यास शिविर में भाग लेने की मिली अनुमति

बजरंग पूनिया को अमेरिका में अभ्यास शिविर में भाग लेने की मिली अनुमति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d