BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मिला भरपूर लाभ

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मिला भरपूर लाभ

लॉकडाउन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मिला भरपूर लाभ

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण सरकार द्वारा लागू किए गए लॉक डाउन की कठिन परिस्थिति में जहां केंद्र सरकार कोविड 19 के संक्रमण से निजात पाने के निमित्त कई सकारात्मक कदम उठा रही है, वही इस कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, असहाय व जरूरतमंद तथा खासकर किसानों के हित में कई बड़े कदम उठा रही है.

दूसरी ओर इस मुश्किल के वक़्त में सरकार किसानों की तरफ विशेष ध्यान दे रही है और लॉक डाउन की स्थिति में खेती-बाड़ी से जुड़े आवश्यक सामग्रियों तथा खाद बीज की दुकानें को इस लोक डाउन से छूट दे दी गई है ताकि किसान अपने कार्य सुचारू रूप से जारी रख सके.

इधर चतरा जिले के किसान जहां इस लॉक डाउन के कारण अपने कृषि कार्यों को छोड़कर पूर्णतः अपने घरों में कैद हो गए थे, वही यहां के किसान प्रधानमंत्री के इस कदम से काफी संतुष्ट है और ये सभी अपने खेतों में जाकर फिर से अपने कार्य नए सिरे से प्रारंभ कर दिये है.

इतना ही नहीं, केंद्र की सरकार द्वारा इस आपदा की घड़ी में किसानों के हित में एक और बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उनके खाते में दो-दो हज़ार रुपए डीवीटी के माध्यम से जमा करवाए गए हैं, ताकि किसान भाई अपने कृषि कार्य सुचारू रूप से कर सके.

दूसरी ओर चतरा जिले के किसानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस कदम की काफी सराहना हो रही है. दूसरी तरफ चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित एदला गांव के किसान गोपाल प्रसाद, डोमन महतो व कौशल्या देवी के अलावा चतरा कुम्हार टोली के सुखदेव प्रसाद में इसका खासा उत्साह देखा गया और यह बताते हैं कि उनके बैंक खातों में मोदी सरकार ने दो-दो हज़ार रुपए भेज कर इस विषम परिस्थिति में जहां उनकी पारिवारिक चिंताएं कम कर दी हैं. वहीं इन पैसों से वे अब काफी आसानी से अपनी खेती बाड़ी कर अपना व अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर सकेंगे.

इनका यह भी मानना है कि अगर यह पैसे ना आए होते हैं तो उन्हें खाद बीज लेने को सोचना पड़ता अन्यथा बैंकों अथवा महाजनों से कर्ज लेने को बाध्य होना पड़ता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साढ़े 5 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Next Post

संकट में हैं बेजुबान, चारा भी मयस्सर नहीं

Next Post
संकट में हैं बेजुबान, चारा भी मयस्सर नहीं

संकट में हैं बेजुबान, चारा भी मयस्सर नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d