BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया शिलान्यास

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया शिलान्यास
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार(मुंगेर): आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अटल नवीनीकरण व शहरी परिवर्तन मिशन अमृत योजना के अंतर्गत 198.46 करोड़ की लागत से बनने वाले मुंगेर जलापूर्ति योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शिलान्यास किया गया.
इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के बाद शहरवासियों के पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी. जिसे 20 माह में पूरा करने की अवधि तय की गई है. इस योजना के तहत विभिन्न वार्डों के 38,921 घरों में पानी का कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए शहर में 318.20 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी. वहीं पांच जगहों पर शहर में वाटर टावर बनाए जाएंगे. कस्तूरबा वाटर वर्कर्स परिसर में 34 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा.

इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंगा का पानी स्टोर करके वहां री साइकिल होने के बाद पाइप लाइन के जरिए शुद्ध पेयजल घरों तक पहुंचेगा. वही इस योजना को पूर्ण करने की जिम्मेदारी बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) को दिया गया है.

वही इस संबंध में नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि 198 करोड़ की से मुंगेर में बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट महत्वपूर्ण योजना है।इससे मुंगेर शहर के सभी 45 वार्डों के हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। और कहा कि इसी तरह जमालपुर नगर परिषद में भी 55 करोड़ की लागत से शहरी जलापूर्ति योजना का शिलान्यास भी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया। इसलिए यह मुंगेर जिले के लोगों के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा बहुत ही बड़ी सौगात है।

वही इस संबंध में नगर निगम महापौर रूमा राज ने कहा कि आज जो प्रधानमंत्री जी के द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया गया, यह मुंगेर वासियों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है, मुंगेर में जो पानी की समस्या है इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण होने के बाद शहर वासियों के पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी। वही इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बधाई देना चाहती हूं कि उनके सतत प्रयासों से यह सब संभव हो पाया है।

वही इस मौके पर उप नगर आयुक्त श्याम नंदन प्रसाद, सिटी मैनेजर दीपक तिवारी, विधायक विजय कुमार विजय, बुडको के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद रेहान,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश मंत्री बेबी चंकी ,जिला महामंत्री अंजू भारद्वाज , जिला महामंत्री निःशुतोष निशु ,जिला प्रवक्ता सह जमालपुर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र चौधरी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संजीव मंडल, एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व प्रत्याशी प्रणव यादव,जिला मीडिया प्रभारी फणीभूषण सिंह औऱ मुंगेर नगर अध्यक्ष अजित कुमार छोटु, नगर आईटी संयोजक सह जिला चुनाव सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश रंजन, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष किष्टु सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शर्लिन चोपड़ा ने शेयर की अपने किचन गार्डन की खूबसूरत तस्वीर

Next Post

15 वर्षों में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई सरकार: जय वर्मा

Next Post
15 वर्षों में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई सरकार: जय वर्मा

15 वर्षों में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई सरकार: जय वर्मा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d