BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज महाराष्ट्र में पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे रैली, एक-दूसरे पर कसेंगे तंज…

by bnnbharat.com
October 13, 2019
in समाचार
आज महाराष्ट्र में पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे रैली, एक-दूसरे पर कसेंगे तंज…
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. पार्टियां लगातार जनसभा को संबोधित करती नजर आ रही हैं. ऐसे में आज बीजेपी के दिग्गज नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र में रैलियों को संबोधित करेंगे. इस रैली के दौरान वह एक-दूसरे पर तंज कसते हुए भी नजर आएंगे.

वहीं बीजेपी आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी करेगी. पीएम मोदी रविवार को महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. मोदी ने एक ट्वीट में बताया कि वह जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘महाराष्ट्र में कल प्रचार करूंगा। जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं. राजग हमारे युवा और दूरदर्शी सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के कामों के आधार पर लोगों के बीच जा रहा है। हम राज्य की सेवा करने के लिए 5 और चाहते हैं.’

राहुल गांधी करेंगे 3 रैलियां

कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को तीन रैलियों को संबोधित कर पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी.

जानकारी के मुताबिक राहुल रविवार को असुआ (लातूर) में कांग्रेस उम्मीदवार बसावरन एम पाटिल के लिए होने वाली रैली को संबोधित करेंगे, उसके बाद वह मुंबई के चांदीवली में पार्टी उम्मीदवार नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए होने वाली रैली में भी शामिल होंगे.

इतना ही नहीं राहुल अपने संबोधन में पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक घोटाले का जिक्र कर इसको लेकर सत्ताधारी बीजेपी और शिवसेना को बेनकाब करेंगे. इस घोटाले ने त्योहारों के मौसम से पहले लाखों जमाकर्ताओं को बुरी तरह आहत किया है.

मुंबई में मेट्रो रेल कार शेड बनाने के लिए आरे कॉलोनी में 40 घंटों के अंदर लगभग 2,100 पेड़ काट दिए गए. राहुल गांधी रैली को संबोधित करते हुए इस मुद्दे पर भी बात करेंगे। हजारों पेड़ों की कटाई से लोगों में आक्रोश है. राहुल युवाओं के बीच बेरोजगारी की समस्या, किसानों से वादा, महंगाई और विकास की होड़ में मुंबई को वित्तीय केंद्र के रूप में मिली प्रतिष्ठा में गिरावट जैसे बड़े मुद्दे पर भी बात करेंगे.

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन अब महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को टक्कर देगा.

हरियाणा में भाजपा जारी करेगी घोषणा-पत्र

पिछले साल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जिस कर्जमाफी के वादे पर कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई थी, उसी को फिर से पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आजमाया है. कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसानों के लिए कर्जमाफी एक बार भी दांव चलेगी.

ऐसे में अब बीजेपी की ओर से रविवार सुबह 10 बजे यहां होटल ललित में जारी होने वाले घोषणा-पत्र पर सभी की निगाहें टिकी हैं। हरियाणा के बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी डॉ। अनिल जैन की मौजूदगी में घोषणा-पत्र जारी किया जाएगा.

कांग्रेस ने जिस तरह से घोषणा-पत्र में किसानों, सरकारी कर्मचारियों और महिलाओं से जुड़ी घोषणाएं कर उन्हें रिझाने की कोशिश की है, उससे पार्टी पर भी इसका जवाब देने का दबाव है. हालांकि पार्टी जमीन पर उतर सकने वाले वादों को ही घोषणा-पत्र में जगह देना चाहती है.

बीजेपी नेताओं का कहना है कि पहले की सरकारों में नौकरियों में पर्ची और खर्ची सिस्टम चलता था, मगर मनोहर लाल खट्टर सरकार ने नौकरियों में पारदर्शिता बरती. घोषणा-पत्र में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता, बिना भेदभाव के विकास, निवेदन पर ट्रांसफर व्यवस्था जैसे कुछ मुद्दे हो सकते हैं. सीएम मनोहर लाल खट्टर चुनावी रैलियों में इन वादों का जिक्र कर चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुरुजी तीन बार और उनका बेटा भी मुख्यमंत्री बने, पर उनकी नियत यहां का खनिज बेचकर खुद का विकास करना था, ना कि आदिवासियों का : सीएम

Next Post

165 छोटे घाटों से बालू का उठाव करने की प्रक्रिया पूरी, बड़े घाटों की प्रक्रिया पूरी नहीं

Next Post
165 छोटे घाटों से बालू का उठाव करने की प्रक्रिया पूरी, बड़े घाटों की प्रक्रिया पूरी नहीं

165 छोटे घाटों से बालू का उठाव करने की प्रक्रिया पूरी, बड़े घाटों की प्रक्रिया पूरी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d