BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी ने दिल्ली में राम मंदिर निर्माण को लेकर किया ट्रस्ट बनाने का एलान

by bnnbharat.com
February 5, 2020
in समाचार
PM मोदी ने दिल्ली में राम मंदिर निर्माण को लेकर किया ट्रस्ट बनाने का एलान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  अयोध्या में  मतदान से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट बनाने का एलान किया. उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में एक स्वायत्त ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ है. जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में राम मंदिर निर्माण का कार्य करेगा. वहीं कांग्रेस ने ट्रस्ट के एलान को लेकर सवाल उठाए.

पीएम मोदी ने कहा कि ये ट्रस्ट अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण से जुड़े विषयों पर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा.  उन्होंने कहा कि 67.03 एकड़ भूमि इस ट्रस्ट को दे दी जाएगी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में राम मंदिर का निर्माण होगा. पीएम ने बताया कि राम मंदिर के लिए वृहद योजना बनाई गई है.

पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में हम सभी सदस्य मिलकर अयोध्या में श्रीराम धाम के जीणोद्धार के लिए, भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए, एक स्वर में अपना समर्थन दें. इस दौरान संसद भवन में जय श्री राम के नारे भी लगे.

सरकार सबका साथ, सबका विकास, के सिद्धांत पर  
पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान में हर पंथ के लोग एक बृहद परिवार के सदस्य हैं. इस परिवार के हर सदस्य का विकास हो, वो सुखी, स्वस्थ रहे, समृद्ध रहे, देश का विकास हो, इसी भावना के साथ मेरी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है.

देशवासियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर जताया विश्वास 

पीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति, परंपराएं, हमें वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः का दर्शन देती हैं और इसी भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं. नौ नवंबर को राम जन्मभूमि पर फैसला आने के बाद सभी देशवासियों ने अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर विश्वास जताते हुए बहुत परिपक्वता का उदाहरण दिया था. मैं आज सदन में देशवासियों के परिपक्व व्यवहार की प्रसंशा करता हूं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा

Next Post

बाल विवाह विरोधी ग्रुप के सदस्यों को दो दिवसीय प्रशिक्षण

Next Post
बाल विवाह विरोधी ग्रुप के सदस्यों को दो दिवसीय प्रशिक्षण

बाल विवाह विरोधी ग्रुप के सदस्यों को दो दिवसीय प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d