BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी, भाजपा बोडो समझौते के सभी प्रावधानों को पूरा करने को प्रतिबद्ध: गृह मंत्री

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
कांग्रेस बताएं इतने सालों तक राज्य रक्तरंजित क्यों रहा: अमित शाह
Share on FacebookShare on Twitter

असम: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि एक साल पहले किए गए बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) समझौते ने पूर्वोत्तर में उग्रवाद को समाप्त करने की प्रक्रिया की शुरुआत की है. शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अतीत में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए लेकिन वह किए गए वादों को निभाने में विफल रही.

अमित शाह ने कहा कि मैं यहां यह बताने के लिए आया हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा बीटीआर समझौते के सभी प्रावधानों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा. यह क्षेत्र में उग्रवाद के अंत की शुरुआत का प्रतीक है.

उन्होंने बीटीआर समझौता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में असम के सभी समुदायों के राजनीतिक अधिकार, संस्कृति और भाषा सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शनिवार को असम में थे और उन्होंने एक लाख से अधिक स्थानीय मूल के लोगों को भूमि पट्टे वितरित किए. राज्य सरकार ने पहले ही बोडो को असम की सहायक भाषा बना दिया है.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य के सभी समुदायों की समृद्ध संस्कृति, भाषा और विरासत की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए कई उपाय किए गए हैं. अमित शाह ने कहा कि केवल भाजपा ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असम को भ्रष्टाचार, उग्रवाद और प्रदूषण मुक्त बना सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस ने TMC-BJP पर कसा तंज, कहा- दोनों ‘अहम की लड़ाई’ लड़ रहे हैं

Next Post

तांडव विवाद: अपमान करने वालों की जीभ काटने वाले को मिलेगा एक करोड़ रुपये का इनाम- करणी सेना

Next Post
‘तांडव’ पर विवाद: पुलिस ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर के घर पर चिपकाया नोटिस

तांडव विवाद: अपमान करने वालों की जीभ काटने वाले को मिलेगा एक करोड़ रुपये का इनाम- करणी सेना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d