BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गंगा पर PM मोदी का राज्य सरकारों के साथ मंथन

by bnnbharat.com
December 14, 2019
in Uncategorized
गंगा पर PM मोदी का राज्य सरकारों के साथ मंथन

गंगा पर PM मोदी का राज्य सरकारों के साथ मंथन

Share on FacebookShare on Twitter
  • राज्य सरकारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट की करेंगे समीक्षा
  • कानपुर में नेशनल गंगा काउंसिल की यह पहली बैठक
  • यूपी-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत कई नेता शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए कानपुर पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर सीएम योगी और यूपी बीजेपी के नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कानपुर में नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक जारी है. नमामि गंगा प्रोजेक्ट पर आयोजित इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हैं.

इस बैठक में नीतीश कुमार का पहुंचना तय था,  लेकिन नीतीश कुमार ने अपना कानपुर दौरा अचानक रद्द कर दिया. नीतीश कुमार की जगह डिप्टी सीएम सुशील मोदी बैठक में पहुंचे. वहीं इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा गंगा किनारे स्थित सभी पांच राज्यों के कई मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव भी मौजूद हैं.

गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए अभी तक जो भी कार्य हुए हैं, पीएम मोदी उनकी समीक्षा कर रहे हैं. इसके बाद आने वाले समय में गंगा को स्वच्छ और उसके किनारों को सुंदर बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसकी कार्ययोजना भी बनेगी.

दोपहर में पीएम मोदी क्रूज से गंगा दर्शन भी करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर का दौरा किया था. मुख्यमंत्री ने सिसामउ नाले का बहाव गंगा में मिलने से पूरी तरह रुक जाने पर संतोष जताया.

ये गंगा नदी में मिलने वाला सबसे बड़ा नाला था. 128 साल पुराने इस नाले से हर दिन 140 MLD  सीवेज पानी गंगा में जाता था.

ये गंगा के प्रदूषण की बड़ी वजह था. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट की वजह से गंगा नदी अब पहले की तुलना में कहीं साफ है.

सिसामऊ नाला जो सबसे बड़ा नाला था, उसे गंगा में मिलने से पूरी तरह रोक दिया गया है. मैं स्वच्छ गंगा की पहल के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सर्जिकल व एयर स्ट्राइक से दुनिया को स्पष्ट संदेश मिला : राजनाथ सिंह

Next Post

कांग्रेस ने वर्षों से की हिन्दू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद व आतंकवाद को बढ़ावा दियाः अमित शाह

Next Post
कांग्रेस ने वर्षों से की हिन्दू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद व आतंकवाद को बढ़ावा दियाः अमित शाह

कांग्रेस ने वर्षों से की हिन्दू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद व आतंकवाद को बढ़ावा दियाः अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d