BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू की बधाई दी

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
जमीन से जुड़े और गरीबी को समझने वाले व्यक्ति थे रघुवंश: प्रधानमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि ये पर्व हर किसी के जीवन में सुख एवं समृद्धि के साथ नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करें.

उन्होंने ट्वीट किया, ”देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई. मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें.”

पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्योहार तमिल संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ झलक प्रस्तुत करता है.

उन्होंने कहा, ”यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर जीने की प्रेरणा देता रहे और हर किसी में करुणा एवं दया का भाव मजबूत करता रहे.”

माघ बिहू पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की. उन्होंने गुजरात के लोगों को उत्तरायण की शुभकामनाएं दीं.

मकर संक्रांति एक ऐसा त्यौहार है जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम और तरीकों से मनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. इसे तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है. असम में इसे माघ बिहू और गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं.

पंजाब और हरियाणा में इस समय नई फसल का स्वागत किया जाता है और लोहड़ी पर्व मनाया जाता है.इस दिन पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्व होता है और लोग बेहद आनंद और उल्लास के साथ पतंगबाजी करते हैं. गुजरात में इस दिन पतंगबाजी के बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

KBC 12: आखिरी एपिसोड शूट कर बोले अमिताभ बच्चन – अब रिटायर हो चुका हूं….

Next Post

अमेरिका : 7 दशकों के बाद किसी महिला को दी गई फांसी, गर्भवती का पेट चीरकर बच्चा निकाला था बाहर

Next Post
अमेरिका : 7 दशकों के बाद किसी महिला को दी गई फांसी, गर्भवती का पेट चीरकर बच्चा निकाला था बाहर

अमेरिका : 7 दशकों के बाद किसी महिला को दी गई फांसी, गर्भवती का पेट चीरकर बच्चा निकाला था बाहर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d