BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को फोन पर दी जन्मदिन की बधाई

by bnnbharat.com
October 7, 2020
in समाचार
PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को फोन पर दी जन्मदिन की बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए पुतिन की निजी भूमिका की सराहना की.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी और कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों सहित अन्य मुद्दों पर आने वाले दिनों में बातचीत जारी रखने पर भी सहमति जताई. बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपने संबंधों और मित्रता को याद किया और दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए पुतिन की निजी भूमिका की सराहना की.’ बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने स्थितियां सामान्य होने के बाद पुतिन का भारत में स्वागत करने को लेकर अपनी उत्सुकता जताई.

आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति ने मोदी को उनके जन्मदिन पर फोन किया था और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी थीं. बाद में मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आज उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए बात की। दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी निजी भूमिका की सराहना की.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोलकाता महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर: NCRB

Next Post

क्रीमी लेयर हटाओ, जाति आधारित जनगणना कराओ: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

Next Post
क्रीमी लेयर हटाओ, जाति आधारित जनगणना कराओ: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

क्रीमी लेयर हटाओ, जाति आधारित जनगणना कराओ: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d