BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी संस्कृति, भाषा और लोगों का नहीं करते सम्मान: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
लॉकडाउन के बेहद खतरनाक अंजाम हो सकते हैं, होगा भारी असर: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

तमिलनाडु:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु की तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन कोयंबटूर पहुंच गए हैं. कोयंबटूर में उन्होंने प्रधानमंत्री पर जुबानी हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी सोचते हैं कि तमिल लोग, भाषा और संस्कृति को उनके विचारों और संस्कृति के अधीन होना चाहिए.

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कोयंबटूर में राहुल गांधी ने कहा, अर्थव्यवस्था के विकास के लिए सामंजस्य की जरूरत होती है, मौजूदा सरकार ने सब जगह बड़े स्तर पर असामंजस्य पैदा किया. मुझे लगता है कि बीजेपी का जो माइंडसेट है उसके साथ हमें अर्थव्यवस्था की इस स्थिति से बाहर निकालना बहुत मुश्किल होगा.

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राहुल पार्टी को मजबूती देने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं. अपने इस दौरे के दौरान राहुल गांधी किसानों, एमएसएमई क्षेत्र के प्रतिनिधियों, ट्रेड यूनियनों, मज़दूरों और बुनकरों से मिलेंगे.

राहुल गांधी इससे पहले ‘जल्लीकट्टू’ को देखने भी तमिलनाडु गए थे. ‘जल्लीकट्टू’ वहां के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है, जो पोंगल त्योहार पर आयोजित किया जाता है. राहुल गांधी ने तब भी तमिल संस्कृति के मुद्दे पर बोलते हुए कहा था कि ”मैं दिल्ली से यहां एक बहुत ही लोकप्रिय आयोजन देखने आया क्योंकि मैं मानता हूं कि तमिल संस्कृति, तमिल भाषा और तमिल इतिहास भारत के भविष्य के लिए जरूरी है तथा इनका सम्मान करने की जरूरत है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Ind Vs Eng: सीरीज से पहले एक हफ्ते तक क्वारंटीन रहेगी भारतीय टीम

Next Post

अवैध टेंट के गोदाम में लगी आग, दो बच्‍चे जिंदा जले

Next Post
अवैध टेंट के गोदाम में लगी आग, दो बच्‍चे जिंदा जले

अवैध टेंट के गोदाम में लगी आग, दो बच्‍चे जिंदा जले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d