BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी ने औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर जताया दुख, रेल मंत्री से की बात

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in Uncategorized
PM मोदी ने औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर जताया दुख, रेल मंत्री से की बात

PM मोदी ने औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर जताया दुख, रेल मंत्री से की बात

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है, ‘महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे की खबर से मैं दुखी हूं. मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत की है और वे इस मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. सभी जरूरी मदद की जा रही है.’ बता दें इस घटना पर रेल मंत्रालय का भी बयान आ गया है. मंत्रालय ने अपने बयान के जरिए बताया है कि मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

रेल मंत्रालय ने कहा है, आज सुबह ट्रैक पर कुछ मजदूरों को देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन परभणी-मनमाड सेक्शन के बदनपुर और करमाड स्टेशनों के बीच उन्हें टक्कर लग गई. घायलों को औरंगाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया है. जांच के आदेश दिए गए हैं. बता दें इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है.

Also Read This:-भयावह: महाराष्ट्र में मालगाड़ी ने प्रवासी मजदूरों को रौंदा,15 की मौत

दरअसल यहां पटरी पर प्रवासी मजदूरों के ऊपर से एक मालगाड़ी गुजर गई थी. जिनमें से 16 की मौत हो गई है. मरने वालों में मजदूरों के बच्चे भी शामिल हैं. घटना शुक्रवार तड़के करमाड पुलिस स्टेशन थाने के अंतर्गत हुई है. वहीं कई मजदूर घायल भी हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

औरंगाबाद SP मोक्षदा पाटिल ने बताया, सुबह 5:15 बजे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, एक मालगाड़ी गुजर रही थी उसके नीचे मजदूर आ गए. इसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई. एक घायल है, 4 लोग जो दूर बैठे थे उनसे हम पूछताछ कर रहे हैं. जो आदमी बचा है उसने बताया है कि ये लोग जालना से निकले थे और भूसावल जाना चाहते थे, जहां से वो ट्रेन पकड़ना चाहते थे. ये पैदल जा रहे थे, पटरी पर वो आराम करने के लिए लेटे ​थे, उनको नींद आ गई और ये हादसा हो गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 56,409 के पार, 1,890 लोगों की मौत

Next Post

आभूषण दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Next Post
आभूषण दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

आभूषण दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d