BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना को एक माह में हराने का PM मोदी ने किया मार्गदर्शन, देश करेगा पालन: प्रकाश जावड़ेकर

by bnnbharat.com
April 26, 2020
in समाचार
कोरोना को एक माह में हराने का PM मोदी ने किया मार्गदर्शन, देश करेगा पालन: प्रकाश जावड़ेकर

कोरोना को एक माह में हराने का PM मोदी ने किया मार्गदर्शन, देश करेगा पालन: प्रकाश जावड़ेकर

Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कोरोना को एक माह के अंदर हराने के लिए इस लड़ाई में पुन: संकल्पबद्ध होने के लिए मार्गदर्शन किया है और देश निश्चित रूप से उसका पालन करेगा.

जावड़ेकर ने मन की बात कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में पूरे देश के साथ संवाद करके विश्वास दिलाया कि हम सब मिलकर अनुशासन का पालन करेंगे, परस्पर दो गज की दूरी बनाये रखेंगे, मास्क पहनेंगे और घर में ज्यादा से ज्यादा रहेंगे तो इसका परिणाम यह होगा कि हम कोरोना को हराएंगे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि एक महीने के अंदर कोरोना को हराना है इसलिए रमजान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ईद आने तक हम इसको हराएंगे. आज संत बसवेश्वर जयंती है, अक्षय तृतीया है, जयंत तीर्थंकर मुनि का महत्वपूर्ण दिवस है, ईस्टर थोड़े दिन पहले गया.

प्रधानमंत्री ने इन सबका भी उल्लेख कि टीम भावना से कैसे कोरोना वॉरियर्स लड़ रहे हैं, उनके पीछे समाज कैसे खड़ा है, किसी को भूखे नहीं सोना पड़ रहा है, यह समाज का जो रूप दिखा है यह बहुत महत्वपूर्ण है और उसके बारे में उन्होंने विकृति, प्रकृति और संस्कृति इसकी बात करके उसको समझाया.

जावड़ेकर ने कहा कि मोदी ने बताया है कि भारत में जो दिखाई दे रही है वह संस्कृति है, लोग अपने साथ दूसरे के सुख का भी विचार कर रहे है. थूकने के बारे में भी उन्होंने कहा कि इधर उधर खुले में थूकना नहीं है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है आज का जो संकट है कोरोना का उस पर प्रभावी रूप से फिर से संकल्पबद्ध एवं प्रतिबद्ध होने के लिए मोदी ने जो आवश्यक मार्गदर्शन दिया है जो देश को निश्चित रूप से भाया है और देश उसी रास्ते पर चलेगा.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच पहुंचा योगदा आश्रम

Next Post

रघुवर दास ने फल विक्रेताओं से मुलाकात कर मदद का दिलाया भरोसा

Next Post
रघुवर दास ने फल विक्रेताओं से मुलाकात कर मदद का दिलाया भरोसा

रघुवर दास ने फल विक्रेताओं से मुलाकात कर मदद का दिलाया भरोसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d