BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुजरात पहुंचे पीएम, मां से की मुलाकात,कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
गुजरात पहुंचे पीएम, मां से की मुलाकात,कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात गांधीनगर में मां हीराबेन से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. पीएम मोदी आज सरदार पटेल की जयंती के मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम में भाग लेंगे. वो कल गुजरात के केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे.

प्रधानमंत्री का बुधवार रात को हवाईअड्डे पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कई अन्य प्रतिनिधियों ने स्वागत किया. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी एकता दिवस परेड में भाग लेंगे, इसके साथ ही टेक्नोलोजी डेमॉन्सट्रेशन साइट का दौरा करेंगे और केवडिया में सिविल सर्विस प्रोबेशनर्स के साथ बातचीत करेंगे, बता दें कि 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

इस दिन रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है. ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन में पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वो बड़ी संख्या में रन फॉर यूनिटी में भाग लें. पीएम मोदी ने रन फॉर यूनिटी को एकता का प्रतीक बताया था और कहा था कि ये दिखाता है कि देश एक दिशा में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के लक्ष्य के साथ सामूहिक रूप से आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर, 2015 को पटेल की 140वीं जयंती के मौके पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम की घोषणा की थी. कार्यक्रम का उद्देश्य देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाना और उनके बीच बेहतर आपसी समझ को बढ़ावा देना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे चिदंबरम

Next Post

आज देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’का आयोजन, यात्रियों के लिए DMRC की विशेष व्यवस्था

Next Post
आज देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’का आयोजन, यात्रियों के लिए DMRC की विशेष व्यवस्था

आज देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’का आयोजन, यात्रियों के लिए DMRC की विशेष व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d