BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संबोधन से पहले कोरोना वैक्सीन को लेकर PM मोदी ने की अहम बैठक, अधिकारियों के साथ मंथन

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
संबोधन से पहले कोरोना वैक्सीन को लेकर PM मोदी ने की अहम बैठक, अधिकारियों के साथ मंथन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम चार बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. हर किसी को पीएम के संबोधन का इंतजार है, इससे पहले पीएम मोदी ने आज कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने को लेकर अहम बैठक की. देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का काम जोरों पर चल रहा है और कई एजेंसियां इनमें लगी हैं.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मसले पर उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें देश के कई बड़े अधिकारी और वैज्ञानिक शामिल हुए. बता दें कि भारत सरकार की मदद से वैक्सीन बनाने और उसपर रिसर्च का काम चल रहा है.

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केअर्स से कुछ फंड इसी रिसर्च के लिए भी दिया था. इस बैठक में पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि वे टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर समय पर वैक्सीन बनाएं. इसके अलावा बड़ी संख्या में वैक्सीन कैसे बन पाएगी, इसकी तैयारी करें.

गौरतलब है कि बीते दिनों ही कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर आई थी. भारत में कोविड-19 की पहली वैक्सीन कोवैक्सीन तैयार कर ली गई है. इसे भारत बायोटेक ने बनाया है. खुशखबरी यह है कि इस वैक्सीन को इंसानों पर आजमाने (ह्यूमन ट्रायल) की अनुमति मिल गई है. भारत बायोटेक को सोमवार को यह अनुमति ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने दी है.

ये कंपनी अब जुलाई से ह्यूमन ट्रायल शुरू कर देगी, जिसके बाद इनके असर पर फैसला होगा. अगर देश में कोरोना वायरस के असर को देखें, तो तेजी से आंकड़े बढ़ रहे हैं. मंगलवार तक देश में कुल कोरोना वायरस के केस की संख्या साढ़े पांच लाख के पार चली गई है, जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 17 हजार के करीब पहुंच गया है.

इसी संकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. शाम चार बजे होने वाले इस संबोधन पर हर किसी की नजर टिकी है. बता दें कि कल ही सरकार की ओर से अनलॉक 2 की गाइडलाइन्स जारी की गई हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभिनेता आमिर खान के घर पर पहुंचा कोरोना

Next Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार के विधायक रामविलास पासवान ने मुलाकात की

Next Post
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार के विधायक रामविलास पासवान ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार के विधायक रामविलास पासवान ने मुलाकात की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d