BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी ने किया आगरा मेट्रो के निर्माण कार्यों का शुभारंभ, कहा- परंपरा के साथ आधुनिकता का प्रतीक

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
PM मोदी ने किया आगरा मेट्रो के निर्माण कार्यों का शुभारंभ, कहा- परंपरा के साथ आधुनिकता का प्रतीक
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का शुभारंभ कर दिया है. उद्घाटन कार्यक्रम में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी शामिल हुए हैं. कार्यक्रम आगरा के 15वीं वाहिनी पीएसी परेड ग्राउंड में हो रहा है.

आगरा मेट्रो रेल (Agra Metro Rail) 29.4 किमी लंबा होगा और इसमें दो कॉरिडोर होंगे. ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा लगभग 14 किमी होगा और 13 मेट्रो स्टेशन होंगे.

पीएम मोदी ने कहा, “रियल एस्टेट सेक्टर की क्या स्थिति थी इससे हम भलीभांति परिचित हैं. घर बनाने वालों और घर खरीदारों के बीच भरोसे की एक खाई आ चुकी थी. कुछ गलत नीयत वाले लोगों ने पूरे रियल एस्टेट को बदनाम करके रखा था, हमारे मध्यम वर्ग को परेशान करके रखा था.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के टीका आने में ज्यादा समय नहीं है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा, “बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर-बेहतर कनेक्टिविटी का सबसे अधिक लाभ हमारे टूरिज्म सेक्टर को होता है. मेरा ये हमेशा से मत रहा है कि टूरिज्म एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें हर किसी के लिए कमाई के साधन हैं.”

उन्होंने कहा कि देश के इंफ्रा सेक्टर की एक बड़ी दिक्कत हमेशा से ये रही थी कि नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा तो हो जाती थी लेकिन उसके लिए पैसा कहां से आएगा, इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया जाता था. हमारी सरकार ने नई परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही, उसके लिए आवश्यक धनराशि के इंतजार पर ध्यान दिया है.

नरेंद्र मोदी ने कहा, “वर्ष 2014 के बाद के छह वर्षों में देश में 450 किमी से ज्यादा मेट्रो लाइन देशभर में ऑपरेशनल हैं और लगभग 1000 किमी मेट्रो लाइन पर तेजी से काम चल रहा है.”

पीएम ने कहा कि आगरा में स्मार्ट सुविधाएं विकसित करने के लिए पहले ही लगभग 1,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. पिछले साल जिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शिलान्यास करने का मुझे मौका मिला था, वो भी अब बनकर तैयार है.

प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले साल जिस कमांड एंड कोंट्रोल सिस्टम का उद्घाटन हुआ था, वो बन कर तैयार है. आप सभी को मेट्रो का काम शुरू होने की बधाई. आगरा के पास पुरातन पहचान तो हमेशा रही पर अब यह 21वीं सदी के साथ कदम ताल कर रहा है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जान बचानी हो तो जरूरी काम से ही निकले बाहर: राबड़ी देवी

Next Post

एलपीजी टैंकर में गैस रिसाव, इलाके में मची अफरा-तफरी

Next Post
एलपीजी टैंकर में गैस रिसाव,  इलाके में मची अफरा-तफरी

एलपीजी टैंकर में गैस रिसाव, इलाके में मची अफरा-तफरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d