BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मत्स्य, पशुपालन, डेयरी प्रक्षेत्र के विभिन्न योजनाओं का पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटन

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
मत्स्य, पशुपालन, डेयरी प्रक्षेत्र के विभिन्न योजनाओं का पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी: पीएम नरेन्द्र मोदी के द्वारा मत्स्य,पशुपालन ,डेयरी प्रक्षेत्र के विभिन्न योजनाओं का ऑन लाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन,शिलान्यास एवं शुभारंभ किया गया, जिनमें सीतामढ़ी जिले के भी डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी बीज फार्म में मत्स्य ब्रूड बैंक का शिलान्यास किया गया.

इस अवसर पर राज्यपाल बिहार फागू चौहान, मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री बिहार सुशील कुमार मोदी,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गरिमामयी उपस्थिति रही. सीतामढ़ी जिला मुख्यालय से मात्र 9 किलोमीटर दूर डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी मछली बीज फार्म अवस्थित है. 38 एकड़ में फैले इस मत्स्य बीज फार्म में 18 तालाब एवं 1 हेचरी भी है.

ब्रूड बैंक की स्थापना से बेहतर मत्स्य उत्पादन हेतू उन्नत नस्ल की मत्स्य बीज अब सहजता से उपलब्ध होगा. यह ब्रूड बैंक  राज्य में मत्स्य नस्ल सुधारने का नया एवं पहली इकाई होगी. इस योजना पर 5 करोड़ की राशि व्यय होगी. गौरतलब हो कि जिला मत्स्य उत्पादन हेतु उन्नत बीज की  ससमय उपलब्धता मत्स्य पालन के किसी भी प्रणाली का मूल आधार है. मत्स्य हैचरियों में प्रेरित प्रजनन के द्वारा तैयार मत्स्य बीज में कई प्रकार के अनुवांशिक दोष के कारण बीज की गुणवत्ता में ही ह्रास हुआ है. इन दोषो में अन्त: प्रजनन प्रमुख है. मत्स्य प्रजनन एवं बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्रूड बैंक का अधिष्ठापन किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इसकी स्थापना की जा रही है.  इसमें मत्स्य हैचरी का निर्माण, नर्सरी एवं रियरिंग तालाब /टैंक का निर्माण, क्वारेंटाइन टैंक  का निर्माण, प्रयोगशाला ड्रेनेज एवं संबंध संरचनाओं का निर्माण आदि किया जाएगा. यहां पर शुद्ध नस्ल के मत्स्य प्रजनन का उत्पादन होगा जिससे उत्पादित बीज शुद्ध एवं उन्नत किस्म की होगी.

ब्रूड बैंक से न्यूक्लियस बीज का उत्पादन कर मल्टीप्लायर को दिया जाएगा.  जहां से फाउंडेशन एवं सर्टिफाईड सीड का उत्पादन कर कृषकों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा .इस प्रकार ब्रूड बैंक राज्य में मत्स्य नस्ल सुधारने का नया एवं पहला इकाई होगी. इसके निर्माण से राज्य में स्थित   मत्स्य हैचरियों/मत्स्य बीज उत्पादकों को उनन्त मत्स्य प्रजनक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे न सिर्फ सीतामढ़ी जिले बल्कि पूरे राज्य के मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में अभिवृद्धि होगी.

बाद में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश शर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से औपचारिक शिलान्यास किया. इस अवसर पर कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए राघोपुर बखरी मछली बीज फॉर्म में अयोजिय इस कार्यक्रम में माननीय सांसद, सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू,सदस्य विधान सभा,सीतामढ़ी सुनील कुमार कुशवाहा,सदस्या, विधान सभा,परिहार,गायत्री देवी, सदस्या, विधान सभा बाजपट्टी रंजू गीता, माननीय सदस्य विधान सभा रीगा,अमित कुमार टुन्ना,जिला परिषद अध्यक्षा, उमा देवी,जिला अध्यक्ष,जदयू राणा रणधीर सिंह,जिला अध्यक्ष बीजेपी सुबोध कुमार सिंह, जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा,एसपी अनिल कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि,अधिकारी, किसान एवं मत्स्य पालक आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

80 प्रतिशत ऑक्सीजन सिलेंडर कोविड-19 अस्पतालों को दिए जाएंगे: उद्धव ठाकरे

Next Post

PM मोदी करेंगे 901 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शुभारंभ: सुशील मोदी

Next Post
सुशील मोदी ने दुष्कर्म की घटनाओं के लिए पॉर्न साइट्स को बताया जिम्मेदार

PM मोदी करेंगे 901 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शुभारंभ: सुशील मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d