BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुलासा… विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं पीएम मोदी

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
खुलासा… विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं पीएम मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना काल में लगातार देशवासियों के साथ-साथ विश्व समुदाय के साथ सामंजस्य बनाने वाले और सकारात्मक ऊर्जा से परीपूर्ण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनियाभर में लोकप्रियता में जबर्दस्‍त इजाफा हुआ है. अमेरिकी फर्म Morning Consult के सर्वे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका एक बार फिर पूरी दुनिया में बजा है. पीएम मोदी एक बार फिर दुनिया में लीडर नंबर 1 साबित हुए हैं. लोकप्रियता के मामले में अन्‍य विश्‍व नेताओं की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे नंबर वन पर हैं.

दुनिया के टॉप लीडर्स की रेटिंग में पीएम मोदी ने 12 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को पीछे छोड़ दिया है. पीएम की इस उपलब्धि के बाद बीजेपी नेताओं ने पीएम को बधाई देते हुए मोदी को दुनिया का सबसे सर्वमान्य नेता बताया है. सर्वे के परिणामों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चुनौतीपूर्ण वक्त में पीएम का नंबर वन बनना साबित करता है कि उनके विजन का लोहा पूरी दुनिया मानती है. बीजेपी ने कहा कि मोदी की ये कामयाबी विरोधियों के मुंह पर तमाचा है. पीएम हर भारतीय के दिल में बसे हैं.

जेपी नड्डा ने सर्वे की सराहना करते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री एक बार फिर दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता चुने गए हैं. यह चुनाव विभिन्‍न मुद्दों व कोविड-19 संकट के प्रबंधन के मद्देनजर किया गया. जब से मोदी सरकार सत्‍ता में आई है लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ रहा है. सर्वे का यह परिणाम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है. इस चुनौतीपूर्ण वक्‍त में सभी वैश्‍विक नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी नंबर वन चुने गए हैं.’

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सर्वे के परिणामों की सराहना करते हुए कहा,’ अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्‍ट द्वारा अमेरिका जापान और ब्राजील समेत 13 देशों में किए गए सर्वे में दुनिया के नेताओं में मोदी जी को अहम स्‍थान दिया जाना गर्व की बात है.’

उन्‍होंने कहा, ‘मोदी जी दूरदृष्टि से सोचने वाले नेता हैं. देश के विकास के लिए उनका एक निश्चित विजन है और उसके लिए वो कार्यक्रम बनाते हैं और उसे सफल करते हैं.’ उन्‍होंने कहा, ‘अमेरिका की प्रख्यात सर्वे करने वाली संस्था है मॉर्निंग कंसल्ट, उसने 13 प्रमुख लोकतांत्रिक देश के नेताओं के बारे में जनता को क्या लगता है, इसका आकलन किया. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा 55 फीसद आई है.’

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी इस सर्वे के परिणाम की सराहना की और कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे में वैश्विक स्तर पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं. अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री को दुनिया में सर्वोच्च स्थान प्राप्त होने पर मैं प्रधानमंत्री का दिल से ​अभिनंदन करता हूं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जयपाल सिंह मुंडा के गांव में सब्जी उत्पादन व पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर काम किया जा सकता है: कृषि मंत्री

Next Post

महिला ग्राम प्रधान की गला रेत कर हत्या

Next Post
ट्रक चालक की चाकू मारकर हत्या, शव बरामद

महिला ग्राम प्रधान की गला रेत कर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d